पटना में ट्रायल देने जा रहे रग्बी खिलाड़ी की सीने में गोली मारकर हत्या
पटना में मंगलवार की सुबह एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया। मृतक रग्बी खिलाड़ी था और चयन के लिए स्टेडियम जा रहा था।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 10:44 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 10:44 AM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना रोजाना क्राइम की घटनाओं के कारण सुर्खियों में रह रहा है। मंगलवार की सुबह चयन के लिए जा रहे रग्बी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गोली उसके सीने में मारी गई। घटना के बाद खिलाड़ी को तड़पता देख स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपित गोली मारकर फरार हो गए। वारदात के बाद बड़ी संख्या में खिलाड़ी अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बाढ़ में मंगलवार की सुबह करीब दस बजे फायर की आवाज ने सनसनी फैला दी। यहां चर्च रोड पर जय सिंह (18) नाम के रग्बी खिलाड़ी को गोली मार दी गई। जय रग्बी टीम में चयन के लिए स्टेडियम जा रहा था। हमलावरों ने गोली उसके सीने पर सटाकर मारी। घटना को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें