Move to Jagran APP

बिहार में बोले शिवराज: भाजपा का विस्‍तार देश निर्माण के लिए; विरोधियों पर कसा तंज

मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बिहार में सदस्‍यता समारोह के मुख्‍य अतिथि थे। उन्‍होंने पटना व छपरा में भाजपा के विस्‍तार का हुनर सिखाया।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 01:27 PM (IST)
बिहार में बोले शिवराज: भाजपा का विस्‍तार देश निर्माण के लिए; विरोधियों पर कसा तंज
बिहार में बोले शिवराज: भाजपा का विस्‍तार देश निर्माण के लिए; विरोधियों पर कसा तंज

पटना/छपरा, जेएनएन। लोकसभा चुनाव में वंशवाद तथा महागठबंधन के धराशाई होने पर तंज कसते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब देश की जनता किसी के झांसे में आने वाली नहीं। मतदाताओं को अंधेरे में रख मतलब साधने वाली पार्टियों के दिन लद गए। शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बिहार में थे। उन्‍होंने पटना व छपरा में भाजपा के सदस्‍यता अभियान को लेकर पहुंचे थे। पटना में भाजपा कार्यालय तो छपरा स्थित सोनपुर के गंगाजल हाई स्कूल के मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

loksabha election banner

पटना स्थित बिहार भाजपा मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में आयोजित सदस्यता समारोह के मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा में शामिल सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा का विस्तार सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं है, यह देश निर्माण का एक अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक गौरवशाली भारत, एक वैभवशाली भारत, एक समृद्ध भारत और एक शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। 

पटना में आयोजित समारोह में मौजूद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा अब सबका साथ, सबका विकास के साथ सबका विश्‍वास को लेकर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में देश लगातार विकास कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के साथ अधिक से अधिक लोग जुड़ रहे हैं। भाजपा से लोगों की काफी उम्‍मीदें हैं, जिस पर केंद्र सरकार खरा उतरेगी। 

उन्होंने छपरा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा तथा कहा कि जहाज डूबते देख कप्तान ही उसे भगवान भरोसे छोड़ भाग निकला। बिहार में महागठबंधन का भी यही हाल रहा। पहले लालू-राबड़ी और अब तो भाइयों पर केंद्रित पार्टी के मुखिया ही भयंकर पराजय को देख भूमिगत हो गए। देश के मतदाताओं का मूड भांपते ही मतलब के लिए बना महागठबंधन बिखर गया। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी को भगवान का वरदान बताते हुए कहा कि यह जोड़ी भारत को विश्व फलक पर पहुंचाने में कारगर साबित हो रही है। संपन्न, गौरवशाली एवं समृद्ध भारत का निर्माण मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। विदेशों में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि मोतीलाल नेहरू से लेकर आज राहुल गांधी तक यह पार्टी वंश के घेरे से नहीं निकल सकी। 

इसके पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना था भारत विश्व गुरु बने। 2021 में  भारत को हर हाल में विश्व गुरु बनाए जाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि भाजपा आज भाजपा पूरी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.