भाजपा के 'शत्रु' का बयान, नवजोत सिंह सिद्धू आहत होकर गए होंगे कांग्रेस में
भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर विवादित बयान देते हुए कहा है कि हो सकता है कि भाजपा में किसी बात से आहत होकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया हो।
पटना [जेएनएन]। पटना साहिब से बीजेपी से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने की बात पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू हो सकता है भाजपा में किसी बात से आहत होने की वजह से कांग्रेस में गए हों।
शत्रुघ्न सिन्हा ने साईबाबा का दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि ‘‘सिद्धू बुरे व्यक्ति नहीं हैं, वह पहले भाजपा के साथ थे और अब कांग्रेस पार्टी में हैं। हो सकता है वह भाजपा में आहत महसूस कर रहे हों और कांग्रेस में शामिल हुए हों, हमें उनसे लगाव है। सिद्धू हमारे बने रहेंगे।’’
केंद्र पर फिर हमलावर हुए BJP के 'शत्रु', कहा- नोटबंदी पर नहीं किया होमवर्क
सिद्धू हाल में ही भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस बीच, सिन्हा ने आरक्षण पर आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्य के बयान पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया।पिता चाहते थे बेटा डॉक्टर- इंजीनियर बनें, शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दिया 'खामोश'