Move to Jagran APP

शॉटगन का PM मोदी पर हमला, बोले: बोफोर्स घोटाला का ग्रैंड फादर बना राफेल

पटना में शास्‍त्री जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के शत्रु ने पीएम मोदी व केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा भी उनके साथ थे।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 11:07 PM (IST)Updated: Wed, 03 Oct 2018 10:44 PM (IST)
शॉटगन का PM मोदी पर हमला, बोले: बोफोर्स घोटाला का ग्रैंड फादर बना राफेल
शॉटगन का PM मोदी पर हमला, बोले: बोफोर्स घोटाला का ग्रैंड फादर बना राफेल

पटना [राज्य ब्यूरो]। सिने अभिनेता एवं पटना साहिब के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (शॉटगन) व पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। मौका था लाल बहादुर शास्‍त्री जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का।

loksabha election banner

राष्ट्रहित में आईना दिखाते तो कहते देशद्रोही: शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने अपनी ही पार्टी व सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि राफेल सौदे की कीमत 500 से 16 सौ करोड़ कैसे पहुंची? 10 दिन पहले बनी कंपनी को जहाज बनाने का ऑर्डर क्यों दिया गया? यह बोफोर्स घोटाला का ग्रैंड फादर बना हुआ है। कहा कि वे कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते हैं। सच्चाई से मुंह नहीं छिपा सकते।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि वे भाजपा में हैं। पर उससे पहले भारत की जनता के हैं। अपने लिए कुछ चाह नहीं है। राष्ट्रहित में आईना दिखाते हैं तो देशद्रोही कहा जाता है।

मंगलवार को विद्यापति भवन में लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच की ओर से आयोजित शास्त्री जयंती समारोह में शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी और जीएसटी के खिलाफ अपने ही अंदाज में हमला बोला। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। आज देश में जवानों और किसानों की स्थिति दयनीय है। जब अपने अधिकारों की मांग पर किसान आंदोलन कर रहे हैं, तो जुल्म ढाये जा रहे हैं। यह कहां का इंसाफ है?

नोटबंदी की हवा निकल गई, मंत्रियों को कोई नहीं जानता

उन्होंने केन्द्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश में नोटबंदी की हवा निकल चुकी है। दरबारी स्तुतिगान में लगे हैं। जीएसटी में अब तक 357 संशोधन हो चुके हैं। डिजिटल, स्टार्टअप, मेक इन इंडिया के नाम पर मेड इन चाइना ही बिक रहा है।

उन्होंने कहा कि कौरवों के सौ भाइयों में दुर्योधन और दुशासन को छोड़ किसी तीसरे का नाम लोगों को पता नहीं है। अटलजी और मौजूदा सरकार का फर्क यह है कि 90 प्रतिशत मंत्रियों को कोई नहीं जानता। दोनों सरकारों में लोकशाही और तानाशाही का अंतर है। वन नेशन, टू मैन आर्मी का शो चल रहा है।

कोई सच नहीं सुनना चाहता : यशवंत

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज कोई सच नहीं सुनना चाहता है। सहिष्णुता नहीं है। विरोध करने पर पाकिस्तान और चीन से मिले होने का आरोप लगाते हुए देशद्रोही बताया जाता है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शास्त्रीजी के समय में पुलिस अनायास किसी को गोली नहीं मारती थी। अप्रैल 2000 में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तानी सेना की विजिटर्स डायरी ले आई, लेकिन वर्षगांठ या महीनागांठ नहीं मना।

उन्‍होंने तंज कसा कि मोदी सरकार में राफेल की जानकारी रक्षा मंत्री, जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लगने की जानकारी गृह मंत्री और नोटबंदी की जानकारी वित्त मंत्री को नहीं होती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.