Shani Jayanti 2021: पहले सूर्यग्रहण के दिन सूर्यपुत्र शनि देव की भी जयंती, इन राशियाें पर होंगे मेहरबान
कोरोना संक्रमण काल में वर्ष का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को लगने वाला है। सूर्यग्रहण के दिन सूर्यपुत्र शनि की भी जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिषों के अनुसार सूर्य और शनि देव का प्रभाव लोगों के जीवन पर भी पड़ेगा।
पटना, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण काल में वर्ष का पहला सूर्यग्रहण 10 जून को लगने वाला है। सूर्यग्रहण के दिन सूर्यपुत्र शनि की भी जयंती मनाई जाएगी। ज्योतिषों के अनुसार सूर्य और शनि देव का प्रभाव लोगों के जीवन पर भी पड़ेगा। ज्योतिष आचार्यो की मानें तों सूर्यग्रहण का असर भारत पर नहीं पड़ेगा। ग्रहण दोपहर एक बजकर 42 मिनट से आरंभ होकर शाम 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण देश में दिखाई नहीं पड़ेगा ऐसे में धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक काल मान्य नहीं होगा। वलयकार सूर्यग्रहण ग्रीनलैंड, उत्तर-पूर्वी कनाडा, उत्तरी अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।
इन राशियों पर शनिदेव मेहरबान
वहीं शनि का प्रभाव लोगों पर सकारात्मक और नकारात्मक रूप से अपना असर डालेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर हुआ था। इस दिन विधि-विधान के साथ शनि देव की पूजा अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार मनुष्य के कर्माे के अनुसार शनिदेव उसे वैसा ही फल प्रदान करते हैं। मनुष्य द्वारा किया गया शुभ या अशुभ कार्य शनिदेव से कुछ नहीं छिपा होता है। सूर्यग्रहण के दिन शनि जयंती होेने से इसका सबसे ज्यादा असर वृषभ राशि पर होगा। ज्योतिष के अनुसार इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा। वृष राशि के लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। धन की हानि होने के साथ व्यर्थ खर्च होने की संभावना है। वृश्चिक राशि पर शनि देव मेहरबान हैं। कामयाबी और सफलता इन्हें मिलेगी। जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे, आय के नये साधन खुलने की संभावना बन सकती है। वहीं मीन राशि वालों पर भी शनि देव अपना कृपा बरसाएंगे। किसी समस्या का समाधान होने के साथ कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। वहीं अन्य राशि वाले लाेगों को शनि का बुरा प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए हनुमान की आराधना करने के साथ महामृत्युंजय का जाप करें।