बिहार में स्कूल से सचिवालय तक लिखे जाएंगे बापू के सात सामाजिक पाप, जानिए
गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी के गिनाए सात सामाजिक पापों से जनता को अवगत कराने को ले बड़ा फैसला लिया। साथ ही कुछ सामाजिक संकल्प भी दिलाए।
By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 08:44 PM (IST)
पटना [राज्य ब्यूरो]। गांधी जी ने सात बातों को सात सामाजिक पाप कहा है। इन सात सामाजिक पापों को अब सूबे के सभी स्कूल-कॉलेजों व पुलिस थानों, सभी पुलिस-प्रशासनिक कार्यालयों से लेकर सचिवालय तक लिखा जाएगा। बापू की 150वीं जयंती के मौके पर पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन दफ्तरों के मुख्य द्वार के पीछे प्रकृति से जुड़े संदेश भी लिखे जाएं। उन्होंने कई संकल्प भी दिलाए।
ये हैैं सात सामाजिक पाप
1. सिद्धांत के बिना राजनीति
2. काम के बिना धन
3. विवेक के बिना सुख
4. चरित्र के बिना ज्ञान
5. नैतिकता के बिना व्यापार
6. मानवता के बिना विकास
7.त्याग के बिना पूजा।
कहा: खूब बढिय़ा से लिखवाएं ताकि कुछ तो असर हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के सात सामाजिक पाप को खूब बढिय़ा से दफ्तरों के गेट के पास लिखवाएं, ताकि कुछ तो असर हो। स्थाई रूप से इसकी व्यवस्था हो। अगर कुछ लोगों पर भी इसका असर हो जाएगा तो बहुत बड़ी बात होगी।
प्रकृति से जुड़े संदेश भी लिखे जाएं
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इन दफ्तरों के मुख्य द्वार के पीछे प्रकृति से जुड़ा यह संदेश भी लिखा जाएं कि पृथ्वी आपकी जरूरत को पूरी कर सकती है, लालच को नहीं।
मुख्यमंत्री ने दिलाए ये संकल्प
बापू सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने ये संकल्प भी दिलाए...
- बापू ने ऐसे भारत का सपना देखा था जहां सबकी भागीदारी हो, कोई भेदभाव न हो, शराब या दूसरी नशीली चीजों के अभिशाप के लिए कोई स्थान न हो और महिलाओं को भी वही अधिकार प्राप्त हो जो पुरुषों के हैैं।
- आज बापू के 150 वें जन्मदिवस पर हम संकल्प लेते हैैं कि हम सब मिलकर भारत को बापू के सपनों का भारत बनाएंगे।
- हम स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे। न हम गंदगी करेंगे और ना ही किसी को करने देंगे।
- हम बिहार को खुले में शौच से मुक्त बनाएंगे।
- हम शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। - 18 साल से कम उम्र में लड़की और 21 साल कम में लड़के की शादी नहीं करेंगे।
- हम न दहेज लेंगे और न दहेज देंगे। ऐसी किसी शादी में हम शामिल नहीं होंगे जहां दहेज लिया या दिया गया हो।
- हम मिलकर ऐसा बिहार बनाएंगे जहां सभी स्वस्थ और खुशहाल हों।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें