Move to Jagran APP

शेखपुरा में खेत जाने के नाम पर महबूबा के पास पहुंचा पति, चुपके से पहुंची पत्‍नी, फिर ये होना ही था

शेखपुरा थाना के कोसुंभा ओपी के कोसुंभा गांव में दो महिलाओं के बीच गुरुवार को जमकर मारपीट हो गई। दोनों महिलाएं इस मारपीट में चोटिल हुईं। दोनों को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। घटना का कारण जानकर लोग हैरान रह गए।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 05:49 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 06:05 PM (IST)
शेखपुरा में खेत जाने के नाम पर महबूबा के पास पहुंचा पति, चुपके से पहुंची पत्‍नी, फिर ये होना ही था
खेत जाने के नाम पर महबूबा के पास पहुंचा पति। सांकेतिक तस्‍वीर

शेखपुरा, जागरण संवाददाता। कहा जाता है कि औरत सबकुछ में बंटवारा बर्दाश्‍त कर सकती है लेकिन पति में नहीं। ऐसा ही एक मामला शेखपुरा थाना के कोसुंभा ओपी के कोसुंभा गांव में सामने आया। यहां गुरुवार को दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर उठापटक होने लगी। पहले तो लोगों को पता नहीं चला लेकिन जब पता चला तो वे हैरान रह गए। दोनों महिलाएं इस मारपीट में चोटिल हुईं। दोनों को सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

loksabha election banner

गांव की एक महिला से पति के हैं नाजायज संबंध 

पने बच्चों के साथ घायल अवस्था में अस्पताल पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति का गांव की ही एक महिला से नाजायज ताल्‍लुकात है। पति अक्‍सर उससे छिप-छिपकर मिलता रहता है। उन्‍हें पहले भी कई बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ चुकी थी। इसको लेकर गांव-टोले वाले भी कई बार उक्त महिला को समझा चुके हैं। लेकिन न तो वह अपनी आदत से बाज आई और न ही मेरे पति। पति को समझा-समझाकर वह थक गई है। 

खेत जाने के नाम पर महबूबा के पास पहुंच गया 

महिला के अनुसार गुरुवार की दोपहर पति खेत जाने के नाम पर घर से निकला और उस महिला के घर पहुंच गया। पति के हाव-भाव और खेत जाने की जल्‍दबाजी पर उसे शक हुआ। थोड़ी देर बाद वह घर से निकली और खेत की ओर गई। लेकिन वहां पति था ही नहीं। इसके बाद उसका शक यकीन में बदल गया। वह उसी महिला के घर पहुंची जिससे पति के ताल्‍लुकात थे। पति वहीं उस महिला के पास मौजूद था। इसके बाद उसका आक्रोश फूट पड़ा। वह पति की प्रेमिका से भिड़ गई। दोनोंं के बीच गालीगलौज और मारपीट होने लगी। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उठा-पटक देख लोगों ने दोनों को अलग किया। इस बीच मौका देख पति वहां से फरार हो गया था। बाद में आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों महिलाओं को झगड़े से अलग किया और सदर अस्पताल पहुंचाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.