Move to Jagran APP

Flood in Bihar: बाढ़ त्रासदी को देख सीएम नीतीश ने फिर क्‍या एरियल सर्वे, चार जिलों का लिया जायजा

Flood in Biharबिहार में आई बाढ़ को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार काफी गंभीर है। इसे लेकर वे रविवार को एक बार फिर बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 08:32 PM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 10:31 PM (IST)
Flood in Bihar: बाढ़ त्रासदी को देख सीएम नीतीश ने फिर क्‍या एरियल सर्वे, चार जिलों का लिया जायजा
Flood in Bihar: बाढ़ त्रासदी को देख सीएम नीतीश ने फिर क्‍या एरियल सर्वे, चार जिलों का लिया जायजा

राज्य ब्यूरो, पटना। Flood in Bihar: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बाद अब नदियों का उफान कम होने लगा है। धीरे-धीरे नदियों का जलस्‍तर घटने लगा है। गंगा, गंडक, महानंदा, सभी नदियों के जलस्‍तर में कमी होने लगी है। इससे खतरा अब टलने लगा है। लेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। इसे लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार काफी गंभीर हैं। उन्‍होंने एक बार फिर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को बाढ़ प्रभावित बेगूसराय, खगडिय़ा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया व उसके आसपास के इलाकों का एरियल सर्वे किया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्णिया के चूनापुर हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक में जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि तीव्र गति से राहत एवं बचाव कार्य चलाए जाएं। यह तय हुआ कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव व भागलपुर के प्रभारी सचिव चंचल कुमार सोमवार से भागलपुर में कैंप कर राहत एवं बचाव कार्यों की स्वयं मॉनीटरिंग करेंगे। हवाई सर्वेक्षण में मुख्य सचिव दीपक कुमार व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार भी शामिल थे। 

बता दें कि दो दिन पहले नीतीश कुमार पटना से सटे इलाकों का भी एरियल सर्वे किया था। वे पुनपुन नदी में आई बाढ़ का जायजा लिया था। वहीं लोगों के लिए अच्‍छी बात है कि पुनपुन नदी का भी जलस्‍तर अब तेजी से घटने लगा है। शनिवार को ही पुनपुन में लगभग 20 सेमी की कमी हुई थी। रविवार को भी इसमें कमी दर्ज की गई है। पुनपुन के जलस्‍तर में कमी होने से पटना पर बाढ़ का खतरा टल गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.