Move to Jagran APP

RJD की नई प्रदेश टीम पर दिखा लालू इफेक्‍ट, आलाेक मेहता बने प्रधान महास‍चिव; देखें पूरी लिस्‍ट

राष्‍ट्रीय जनता दल की नई प्रदेश टीम का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया। टीम पर लालू इफेक्‍ट साफ दिखा। इसमें राजद सुप्रीमो लालू यादव के नजदीकियों को तरजीह दी गई है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Thu, 13 Feb 2020 06:20 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 10:15 PM (IST)
RJD की नई प्रदेश टीम पर दिखा लालू इफेक्‍ट, आलाेक मेहता बने प्रधान महास‍चिव; देखें पूरी लिस्‍ट
RJD की नई प्रदेश टीम पर दिखा लालू इफेक्‍ट, आलाेक मेहता बने प्रधान महास‍चिव; देखें पूरी लिस्‍ट

पटना, जेएनएन। राष्‍ट्रीय जनता दल की नई प्रदेश टीम का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया। राजद की इस नई टीम पर लालू इफेक्‍ट साफ दिखा। प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह की इस टीम में राजद सुप्रीमो लालू यादव के नजदीकियों को तरजीह दी गई है। सामाजिक समीकरणों का भी ख्‍याल  रखा गया है। माय समीकरण के दायरे को कम करने की भी कवायद की गई है। इसमें 22 प्रदेश उपाध्‍यक्ष व 107 महासचिव बनाए गए हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने कहा कि राजद में कोई गुट नहीं है। राजद में सिर्फ लालू गुट है। उधर, प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 2020 में हमारी लड़ाई संविधान बचाने की है। उधर, राजद की नई टीम में नाम नहीं आने पर कुछ लोगों ने राबड़ी आवास पर हंगामा किया। बाद में मामला शांत हुआ।   

loksabha election banner

राजद ने आखिर गुरुवार को प्रदेश टीम की सूची जारी कर दी। दरअसल यह सूची पिछले माह ही जारी होने वाली थी। लेकिन सामाजिक समीकरणों को ध्‍यान में रखते हुए इसे लगातार आगे बढ़ाया जा रहा था। इसके बाद 10 फरवरी की डेट निर्धारित की गई। इस बार बताया कि दिल्‍ली चुनाव को लेकर इसकी डेट दो दिनों के लिए आगे की जा रही है।

राजद ने इस बार टालमटोल नहीं किया और गुरुवार को अपराह्न बाद अपनी प्रदेश टीम की सूची जारी कर दी। जगदानंद की टीम में लालू के नजदीक माने जाने वाले विधायक व पूर्व मंत्री आलोक मेहता को प्रदेश महासचिव की जिम्‍मेवारी दी गई है। इसी तरह, कभी जदयू में शिक्षा मंत्री का पद संभालने वाले और बाद में हम पार्टी के रास्‍ते राजद में शामिल होने वाले वृष्णि पटेल को महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेवारी दी गई है। इसके साथ तनवीर हसन को भी उपाध्‍यक्ष की जिम्‍मेवारी दी गई है।

राजद की नई टीम में कुल 22 उपाध्‍यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह, 107 महासचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा सचिव व उपसचिव के पदों पर भी तैनाती हुई है। वहीं, कोषाध्‍यक्ष के पद पर राकेश रंजन तो कार्यालय सचिव के पद पर चंदेश्‍वर प्रसाद सिंह को तैनात किया गया है। सूची जारी के होने के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि राजद संविधान बचाने की लड़ाई लड़ेगा। उन्‍होंने कहा कि 2020 में होने वाले विधानसभा चुनाव में राजद का एक मुद्दा यह भी होगा। उन्‍हाेंने कहा कि 23 फरवरी से बेरोजगारी हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा।

दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने कहा कि राजद15 सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद कई चुनाव हारी। इसका विश्‍लेषण किया जाएगा। गलतियों को चिह्नित किया जाएगा। ताकि आगे इस तरह की ग‍लतियां नहीं हो। उन्‍होंने साफ कहा कि सोची-समझी साजिश के तहत राजद को एम-वाई समीकरण वाली पार्टी प्रचारित कर पार्टी के दायरे को सीमित करने का प्रयास किया गया, जो विरोधियों की की साज़िश थी। राजद का जनाधार मजबूत है। कहा, राजद के बारे मे गलत प्रचार किया जाता है कि ये उच्च जाति का विरोधी है। ये प्रचार पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। इतना ही नहीं, राजद में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है और न ही पनपने दिया जाता है। राजद मे सिर्फ एक गुट है और वह है लालू गट। 

प्रधान महासचिव : आलोक मेहता 

बनाए गए 22 उपाध्यक्ष

तनवीर हसन, वृषिण पटेल, सूर्यदेव राय, अशोक कुमार सिंह, शिवचंद्र राम, विजेंद्र कुमार यादव, मो. सलीम परवेज, रामाश्रय सहनी, सुरेश पासवान, अजित झा, शोभा प्रकाश कुशवाहा, विनोद कुमार यादवेंदु, सिपाही लाल महतो, अनिल सहनी, सीताचरण बिंद, नंद किशोर राम, राधेश्याम कुशवाहा, मो. शफीक खां, तारकेश्वर ठाकुर, विक्रम कुंवर, मुजफ्फर हुसैन राही, राजेश मांझी। 

बनाए गए 107 महासचिव

डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, नंदू यादव, विनोद यादव, भाई अरुण कुमार, चक्रपाणी हिमांशु, अनिल शंकर सिंह, ई. अशोक यादव, छेदीलाल राम, मुनीलाल यादव, देव कुमार चौरसिया, फैयाज आलम कमाल, राजेश पाल, बल्ली यादव, देवकिशुन ठाकुर, कुमार राहुल सिंह, निर्भय अंबेडकर, मदन शर्मा, निराला यादव, यदुवंश कुमार यादव, बब्लू देव, उमेश राय, फतेह बहादुर सिंह, मनोज भारती, राजेंद्र पासवान, विजय सम्राट, विनोद प्रसाद, भोला साह तुरहा, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, संतोष मेहता, मनोज शर्मा, संजीव राय, दिलीप यादव, सच्चिदानंद यादव, नरेश दास, हुमायूं अख्तर तारिक, रेयाजुल हक राजू, मिथिलेश प्रसाद यादव, सतीश गुप्ता, राम बहादुर यादव, विजय कुमार मंडल, पंछीलाल राय, अनिल चंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, नागेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, कुमार चंद्रदीप, प्रभाष कुमार, फिरोज हुसैन, अविनाश रंजन झा, जयनाथ महतो, उपेंद्र प्रसाद यादव, गुलाम रब्बानी, मुकेश रोशन, मो. सलाम बेग, कृष्ण बल्लभ यादव, अशोक कुमार यादव, भोला सहनी, ओमप्रकाश पासवान, देवकिशोर यादव, कौलेश्वर प्रसाद यादव, अजीमुद्दीन अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, अजय चौहान, चंद्रदेव बिंद, राजदेव चौधरी, जय शंकर यादव, धनिक लाल मंडल, अमरेंद्र कुमार सिंह, ओम प्रकाश चौधरी, अशोक चंद्रवंशी, अदीब रिजवी, महेंद्र भारती, अनवर हुसैन, शंभु सहनी, कमलदेव प्रसाद, बागेश्वर कुमार, ब्रज मोहन मंडल, श्यामनंदन कुमार यादव, नरेश सहनी, तारकेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र राम, नारायण महतो, अशोक कुमार, शब्बीर अंसारी, मंजूर आलम खां, शिव प्रकाश महतो, सत्येंद्र पासवान, शाहीद जमाल, फैजुर्रहमान फैज, बिजेंद्र यादव, इसराइल मंसूरी, रण कौशल प्रताप सिंह, बदरे आलम बदर, प्रदीप कुमार यादव, संजय यादव, प्रेम प्रकाश शर्मा, सदानंद झा, पंकज कुमार, धर्मेंद्र पटेल, ईनामुल हक, प्रमोद राम, दीनानाथ सिंह यादव, आजाद गांधी, अरुण कुमार यादव, रामेश्वर चौधरी, रोमा भारती,  डॉ. दाउद अली। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.