Move to Jagran APP

BJP ने संजय जायसवाल को सौंपी बिहार की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

बिहार में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। संजय जायसवाल को भाजपा ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने इसकी जानकारी दी है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 02:33 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 02:53 PM (IST)
BJP ने संजय जायसवाल को सौंपी बिहार की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष
BJP ने संजय जायसवाल को सौंपी बिहार की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

 पटना, जेएनएन। आखिरकार बिहार भाजपा को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है और पश्चिमी चंपारण से पार्टी के सांसद संजय जायसवाल को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि नित्यानंद राय के पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था। एेसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संजय जायसवाल पर भरोसा जताया है और उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। गौरतलब है कि नित्यानंद राय के पीएम मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के बाद बिहार में प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था। भाजपा नेता सह बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा नेता सनोज यादव ने जायसवाल को बधाई दी है।

संजय जायसवाल का राजनीति से पुराना रिश्ता रहा है और वे भाजपा के अनुभवी नेताओं में से एक माने जाते हैं। वो लगातार साल 2009 से पार्टी के सांसद रहे हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव भी होना है और एनडीए की सहयोगी जदयू से भाजपा के रिश्ते में तनातनी भी चल रही है। एेसे में संजय जायसवाल का बिहार की कमान को संभालना एक बड़ी चुनौती होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.