रिश्तों का कत्ल : निर्दयी बाप ने बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस
पटना से महज 60 किलोमीटर दूर आरा में एक बाप ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से सनसनी फैल गई है।
पटना [जेएनएन]। इन दिनों हर जगह रिश्तों को तार तार करने की खबर से समाज सिहर उठा है। उसे अब अपनों पर ही भरोसा नहीं रहा। नहीं मालूम कब, कहां और कैसे किसके साथ कोई अनहोनी घटना घट जाए।
अब दखिए न, पटना से करीब 60 किलोमीटर दूर आरा में एक बाप ने सारी हदें पार कर बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी को मारने वाला बाप सगा नहीं बल्कि सौतेला बाप था। फिलहाल वह हत्या कर फरार बताया जा रहा है। बताते चलें कि घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है।
घटना पवना थाना क्षेत्र के पवना बाजार की बताई जा रही है। एक निर्दयी बाप ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर सनसनी फैला दी। इस घटना के बाद से आस पास के इलाके मे अफरा तफरी मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद निर्दयी बाप फरार बताया जा रहा है। बताते चलें कि वह निर्दयी बाप सगा नहीं बल्कि सौतेला है। जानकारी के अनुसार बीती रात सूरज पासवान ने अपनी 14 साल की बेटी पम्मी कुमारी का गला दबाकर मार डाला। हालाकि हत्या की जानकारी उसकी मां लीलावती देवी को शुक्रवार की अहले सुबह लगी। उसने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जो मृतका पम्मी कुमारी की सगी मां है। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन तब तक हत्या को अंजाम देने वाला सूरज पासवान फरार हो चुका था। आस पास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वह पहले से ही अपनी पत्नी लीलावती को प्रताड़ित करता रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है।