रग्बी खिलाड़ी हत्याकांडः खेल-खेल में हो गया प्रेम, कर दी अपने ही दोस्त की हत्या
मंगलवार को सरेशाम खिलाड़ी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात कबूली है।
By Edited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 09:16 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 09:53 AM (IST)
पटना, जेएनएन। बाढ़ में मंगलवार को जूनियर नेशनल रग्बी खिलाड़ी जैकी की हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग था। इस संबंध में पुलिस ने दो लड़कों को नालंदा से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपित नाबालिग हैं। इनमें से एक रग्बी खिलाड़ी है।
दूसरे से बढ़ी नजदीकियां
पुलिसिया तफ्तीश में यह बात सामने आयी है कि इस हत्याकांड में आरोपित रग्बी खिलाड़ी लड़के का एक लड़की से प्रेम संबंध है। वह लड़की भी रग्बी खिलाड़ी है। बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अलगाव हो गया। इसी बीच उस लड़की की नजदीकियां जैकी से बढ़ गई थीं। इसको लेकर लड़की का पूर्व प्रेमी गुस्से में था। वह इसके लिए जैकी को जिम्मेदार मानता था। लिहाजा वह उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रचने लगा।
पटना में हत्या, नालंदा में आरोपित
मंगलवार को उसने इसी योजना के तहत जैकी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद एसएसपी गरिमा मलिक के निर्देश ग्रामीण एसपी संजय सिंह के नेतृत्व में एएसपी बाढ़ लिपि सिंह के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित लड़के को नालंदा जिले के सोहसराय के किसान सिनेमा हॉल के पास धर दबोचा। उसके पास से हत्या के समय इस्तेमाल में लाए गए दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा बाढ़ के वाजितपुर स्थित एक बगीचे से बरामद कर लिया। हथियार में खोखा भी मौजूद था।
इस संबंध में एसएसपी गरिमा मलिक ने कहा कि दोनों को रिमांड होम भेजा जाएगा। पुलिस अभी भी इस कांड से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। पिस्टल और गोली कहां से आई और कौन लोग इसमें शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।
सरेराह मार दी थी गोली
गौरतलब है कि बाढ़ की चर्च रोड के पास मंगलवार की सुबह सरेराह बदमाशों ने जूनियर नेशनल रग्बी खिलाड़ी जैकी कुमार (18) को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक जैकी ने 2018 में उड़ीसा के भुवनेश्वर मे जूनियर रग्बी नेशनल गेम में भाग लिया था। क्वार्टर फाइनल में में वह बाहर हो गया था। रग्बी के कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण वह पूर्व में सम्मानित हो चुका है। वह इस खेल का उभरता हुआ सितारा था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें