Move to Jagran APP

बरौनी डेयरी कर्मी पर फायरिंग कर लूटने वाला गिरफ्तार, खींचतान के दौरान चूक गया था निशाना

बरौनी डेयरी के कर्मचारी पर फायरिंग कर नकदी लूटने के मामले में फरार चंदन कुमार को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 09:43 AM (IST)
बरौनी डेयरी कर्मी पर फायरिंग कर लूटने वाला गिरफ्तार, खींचतान के दौरान चूक गया था निशाना
बरौनी डेयरी कर्मी पर फायरिंग कर लूटने वाला गिरफ्तार, खींचतान के दौरान चूक गया था निशाना

पटना, जेएनएन। पीरबहोर थाना क्षेत्र के एनी बेसेंट रोड में दिनदहाड़े बरौनी डेयरी के कर्मचारी पर फायरिंग कर नकदी लूटने के मामले में फरार चंदन कुमार को पुलिस ने सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया। वह आलमगंज थानांतर्गत दुर्गाचरण लेन के सादिकपुर मोहल्ले का रहने वाला है।

loksabha election banner

100 ग्राम गांजा और 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

घटना के बाद चंदन पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सॉफ्टड्रिंक बनाने वाली एक कंपनी में बतौर इलेक्ट्रिक इंजीनियर काम कर रहा था। थानाध्यक्ष मो. रिजवान अहमद ने बताया कि उसके पास से 100 ग्राम गांजा और 10 ग्राम ब्राउन शुगर भी बरामद हुई।

छह जनवरी को हुई थी लूट

बताते चलें कि एनी बेसेंट रोड में इस साल छह जनवरी को बरौनी डेयरी के कर्मचारी से ढाई लाख नकदी लूटी गई थी। कर्मचारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसपर गोली चला दी थी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया था। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से बंटी की पहचान की थी। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्तौल, बाइक आदि बरामद की गई थी।

निशानदेही पर दूसरा आरोपित हुआ था गिरफ्तार

उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास स्थित एक दुकान के मालिक दीपक को गिरफ्तार किया गया था, जिसने लाइनर की भूमिका अदा की थी। लेकिन, शॉर्प शूटर चंदन फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद चंदन ने बताया कि उसने हत्या की नीयत से कर्मचारी पर गोली चलाई थी मगर खींचतान के कारण उसका निशाना चूक गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.