Move to Jagran APP

बाढ़ में कटे संपर्क पथ से कठिन हो गई गाेपालगंज के मोहनपुर की डगर, चचरी पुल पर जा चुकी है जान

यह गांव बरौली नगर में ही आता है। लेकिन अब यहां के लोगोंं का बरौली बाजार आने जाने का रास्ता कठिन हो गया है। बाढ़ में कटे संपर्क पथ ने बरौली नगर के मोहनपुर आने जाने का डगर कठिन कर दिया है।

By Prashant KumarEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 02:42 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 02:42 PM (IST)
बाढ़ में कटे संपर्क पथ से कठिन हो गई गाेपालगंज के मोहनपुर की डगर, चचरी पुल पर जा चुकी है जान
संपर्क पथ ध्‍वस्‍त होने से लोगों की बढ़ी परेशानी। जागरण।

गोपालगंज, जेएनएन। यह गांव बरौली नगर में ही आता है। लेकिन, अब यहां के लोगोंं का बरौली बाजार आने जाने का रास्ता कठिन हो गया है। बाढ़ में कटे संपर्क पथ ने बरौली नगर के मोहनपुर आने जाने का डगर कठिन कर दिया है। इस गांव का संपर्क पथ कटने से आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए यहां के लोगों ने कटी सड़क पर चचरी का पुल बनाया है। इसी पुल से होकर लोग आते जाते हैं। लेकिन, चचरी पुल से होकर आना जाना यहां के लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। चचरी पुल से गिरने से मोहनपुर के एक अधेड़ की मौत हो चुकी है। लोगों कटी सड़क को ठीक करने के लिए नगर पंचायत को कई बार आवेदन दिया। लेकिन, अब तक कटी सड़क को ठीक करने की दिशा में पहल नहीं की गई है।

loksabha election banner

बाढ़ की चपेट में बरौली नगर पंचायत भी

सारण तटबंध टूटने से आई विनाशकारी बाढ़ की चपेट में बरौली नगर पंचायत भी आ गया था। नगर के वार्ड 20 व  21 में बाढ़ का असर सबसे अधिक पड़ा। बाढ़ के पानी की तेज धारा में मोहनपुर वार्ड 20 व  21 में जाने वाला संपर्क पथ कट गया। यहां के लोग बताते हैं कि बरौली-विशुनपुरा मुख्य पथ से मोहनपुर जाने के लिए संपर्क पथ है। बाढ़ में संपर्क पथ कट गया है। जिससे संपर्क पथ से आवागमन  ठप हो गया है। संपर्क पथ कटने के बाद इन  दोनों वार्ड के लोगों को विशनपुरा पथ से तीन किलोमीटर घूम कर अपने बरौली बाजार आना जाना पड़ा है। जिसे देखते हुए यहां के लोगों ने जहां संपर्क पथ कटा है, वहां चचरी का पुल बना दिया।

इसी पुल को पार कर लोग जाते हैं बाजार

इसी चचरी पुल से होकर लोग बाजार आते जाते हैं। लेकिन चचरी पुल से होकर गुजरना जानलेवा साबित हो रहा है। एक सप्ताह पूर्व बाजार से चचरी पुल से होकर घर लौट रहे मोहनपुर निवासी 55 वर्षीय अंबिका राम की चचरी पुल से गिरने से मौत हो गई। यहां के लोग बताते हैं कि बाढ़ में कटे संपर्क पथ को ठीक करने के लिए नगर पंचायत को कई बार आवेदन दिया गया। लेकिन कटे संपर्क पथ को ठीक करने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं की गई है। लोग जान हथेली पर लेकर चचरी पुल से होकर अपने घर आ जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.