पटना के पालीगंज में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक को ट्रक ने रौंदा
पटना में शुक्रवार को सड़क हादसा हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। युवक को रौंदकर ट्रक चालक फरार हो गया।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 01:34 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 01:34 PM (IST)
पटना जेएनएन। पटना की सुबह एक बार फिर हादसे से हुई। रोजाना हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच शुक्रवार को एक और मौत हुई है। घटना पटना के पालीगंज की है। यहां अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक घर से मॉर्निंग वॉक करने निकला था। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मृतक की पहचान पालीगंज धरहरा के रहने वाले राकेश कुमार के रूप में हुई है। वे रोजाना रूपसपुर नहर के पास मॉर्निंग वॉक करने जाता था। राकेश शुक्रवार को भी मॉर्निंग वॉक करने निकला था। जैसे ही वो दीघा थाना इलाके के रामजी चक नहर के पास पहुंचा तेज़ी से आ रहे वाहन ने युवक को रौंद दिया। हादसे के बाद घटना स्थल पर हुई युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि राकेश कुमार व्यापारी था। वो मसाले का बिजनेस करता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें