पटना में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहीं पांच छात्राओं को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत Patna News
पटना में गुरुवार को दर्दनाक हदसा हो गया। डीजे पार्टी गाड़ी ने स्कूल जा रहीं पांच छात्राओं को रौंद दिया। इसमें एक की मौत हो गई है। चार कार इलाज अस्पताल में चल रहा है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 12:31 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 12:31 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। मरांची थाना क्षेत्र में एक अनियांत्रित डीजे पार्टी वाहन (पिकअप) ने स्कूल जा रहीं पांच छात्राओं को रौंद दिया। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सभी घायल छात्राओं को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां रूपम कुमारी (15 ) की मौत हो गई। गाड़ी जब्त करते हुए चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह करीब छह बजे मालपुर गांव की पांच छात्राएं स्कूल स्कूल जाने के लिए निकली थीं। जैसे ही वे मरांची थाना क्षेत्र के NH-80 पर पहुंची विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
घटना के बाद सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रूपम कुमारी (15 ) ने दम तोड़ दिया। वहीं पवन कुमारी, साक्षी कुमारी, सुहानी कुमारी और वर्षा कुमारी को गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। एएसपी लिपि सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक को वाहन के साथ पकड़ लिया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें