नाबालिग को पोर्न वीडियो दिखा 'नेताजी' ने रातभर किया रेप, MMS भी बनाया
पड़ोस में रहने वाली आंटी ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पार्टी में ले जाने की बात की। लड़की बहकावे में आकर उसके साथ चल दी। जाने के बाद पता चला कि आंटी ने एक एमएलए के हाथों उसकी इज्जत की बोली लगा दी।
पटना। पड़ोस में रहने वाली आंटी ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर पार्टी में ले जाने की बात की। लड़की बहकावे में आकर उसके साथ चल दी। जाने के बाद पता चला कि आंटी ने एक नेताजी के हाथों उसकी इज्जत की बोली लगा दी। घटना नालंदा जिले के गिरियक थानाक्षेत्र की है।
बाद में पता चला कि नेताजी नवादा के राजद विधायक राज बल्लभ यादव थे। पीडि़त लड़की ने विधायक और उनके कार्यालयनुमा आवास की पहचान कर ली है। विधायक फरार हो गए हैं। इस बीच राजद ने उन्हें दल से निष्कासित कर दिया है।
घटनाक्रम, एक नजर...
नाबालिग लड़की को उसकी कथित आंटी ने 30 हजार रुपए लेकर विधायक के हवाले कर दिया। फिर विधायक ने पोर्न फिल्म दिखाकर रातभर लड़की के साथ रात भर रेप किया। रेप के दौरान उसने लड़की का एमएमएस भी बनाया। बाद में आंटी व विधायक ने धमकाते हुए कहा कि मुंह खोलोगी तो एमएमएस सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
पीड़ित लड़की ने परिजनों को रो-रोकर सारी बात बताई। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब आरोपी महिला के घर पहुंची तो वह ताला लगाकर परिवार समेत फरार मिली। लेकिन, इसके बाद लड़की ने थाने में एफआइआर दर्ज करा दी।
30 हजार में किया था लड़की का सौदा
रहुआ के गढ़पर के प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अरुण कुमार की पत्नी सुलेखा देवी पास में रहनेवाली लड़की को बर्थडे पार्टी का झांसा देकर अपने साथ ले गई। सुलेखा पहले अपनी मां को लाने की बात कह लड़की और अपनी पांच वर्षीया बेटी को बस से लेकर बख्तियारपुर गई। वहां से वे सभी बोलेरो से लौटे।
इस दौरान रात के साढ़े दस बज गए। अपनी मां को बिहारशरीफ में उतार महिला उसे लेकर गिरियक पहुंची। वहां सुलेखा एक चार-मंजिला मकान में लड़की को ले गई, जहां पोर्न फिल्म दिखाकर विधायक ने नाबालिग लड़की से रातभर रेप किया। इस एवज में महिला को 30 हजार रुपए मिले।
छापेमारी में जुटी पुलिस
बाद में अनुसंधान के क्रम में लड़की ने विधायक की तस्वीर पहचान ली। इसके बाद उनपर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। राजद ने उन्हें दल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पुलिस भी उनकी गिरफ्तरी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।