बिहार के नए पुलिस बिल पर बोले तेजस्वी- कानून वही रहता है, Ex CM हो जाने पर नीतीश की भी हो सकती है पिटाई
Bihar Assembly Budget Session तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा मुख्यमंत्री ही नहीं बने रहेंगे। नया पुलिस कानून एक बार बन गया तो एक दिन पुलिस उनके भी घर में घुसेगी।
पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Legislative Assembly Budget Session: बिहार विधानसभा में हंगामे का मामला अब तक ठंडा नहीं पड़ा है। बुधवार को विधानसभा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि कानून वही रहता है, लेकिन मुख्यमंत्री और सत्ता आती-जाती रहती है। नीतीश कुमार को भूलना नहीं चाहिए कि कल वे जब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो इसी कानून का सहारा लेकर पुलिस उनके घर में घुसकर उनकी भी पिटाई करेगी।
विदित हो कि नए पुलिस बिल को बिहार विधानसभा में पेश किए जाने पर राजद और महागठबंधन के विधायकों ने मंगलवार को अभूतपूर्व बवाल किया था। इसके बाद विधानसभा में बुलाई गई पुलिस ने उत्पात कर रहे विधायकों को खींच-खींचकर सदन से बाहर निकाला।
राज्य में अफसरशाही हावी होने का जड़ा आरोप
तेजस्वी ने मंगलवार को सदन में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा इतिहास में ऐसा वाकया पहले कभी नहीं हुआ। आज पूरा देश नीतीश कुमार की निंदा कर रहा है। नीतीश कुमार ने नैतिकता, शर्म बेच खाई है। नीतीश कुमार को सी ग्रेड पार्टी का सी ग्रेड मुख्यमंत्री बताया और कहा कि वे हिटलर बन गए है। राज्य में अफसरशाही हावी है। अफसर जो लिख कर दे देते हैं, मुख्यमंत्री उसे पढ़ देते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने मांग जी कि सदन की घटना के लिए मुख्यमंत्री माफी मांगे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करें।
बगैर विपक्ष के उपाध्यक्ष चुनने पर कसा तंज
तेजस्वी ने कहा आज आलम यह हो गया है कि बगैर विपक्ष के चुनाव हो रहे हैं। कल जो आएगा वह भी इन्हीं नियमों पर काम करेगा। तेजस्वी बोले, कल जब महिला विधायकों के साथ बदसलूकी की गई तो नीतीश कुमार को बहुत संतोष हो रहा होगा। मगर नीतीश कुमार को इससे फर्क नहीं पड़ता। तेजस्वी ने चेतावनी वाले अंदाज में कहा यही स्तिथि रही तो आने वाले पांच साल में संपूर्ण विपक्ष सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा।
घटना के लिए माफी मांगे नीतीश कुमार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी ने कहा कि सदन की घटना के लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा नहीं होगा तो विपक्ष पांच साल तक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगा।
तेजस्वी ने मंगलवार को सदन में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा इतिहास में ऐसा वाकया पहले कभी नहीं इतिहास में पहले नहीं हुआ ऐसा वाकया
तेजस्वी ने मंगलवार को सदन में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा इतिहास में ऐसा वाकया पहले कभी नहीं हुआ। आज पूरा देश नीतीश कुमार की निंदा कर रहा है। नीतीश कुमार ने नैतिकता, शर्म बेच दी है। उन्होंने नीतीश कुमार को सी ग्रेड पार्टी का सी ग्रेड मुख्यमंत्री बताया और कहा कि वे हिटलर बन गए है। राज्य में अफसरशाही हावी है। अफसर जो लिख कर दे देते हैं, मुख्यमंत्री उसे पढ़ देते हैं।
महिला विधायकों तक से हुई बदसलूकी
तेजस्वी ने कहा कि आज आलम यह हो गया है कि बगैर विपक्ष के चुनाव हो रहे हैं। कल जो आएगा वह भी इन्हीं नियमों पर काम करेगा। तेजस्वी ने इस दौरान महिला विधायकों के साथ बदसलूकी का मामला भी उठाया और कहा कि मगर निर्लज्ज कुमार को इससे फर्क नहीं पड़ता।