Move to Jagran APP

तेजस्वी यादव बोले-BJP-RSS ने अपने फैसले लागू कराने के लिए नीतीश को बनाया बिहार का सीएम

तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार का अधिकार मुख्यमंत्री को होता है। फिर भी नीतीश कुमार अपने अधिकारों के इस्तेमाल के लिए भाजपा पर निर्भर हैं। राजद नेता ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने से जनता को नुकसान है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 06:06 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 06:06 PM (IST)
राष्ट्रीय जनता दल विधायक तेजस्वी यादव। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार का अधिकार मुख्यमंत्री को होता है। फिर भी नीतीश कुमार अपने अधिकारों के इस्तेमाल के लिए भाजपा पर निर्भर हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने से जनता को नुकसान है। 

loksabha election banner

बिहार बन गया है मजबूर प्रदेश

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के कुछ फैसले नीतीश कुमार से लागू कराने हैं, इसलिए उन्हें सीएम बनाया गया है। उन्होंने बिहार को बेरोजगारी का केंद्र बताया और कहा कि पिछले डेढ़ दशक से बिहार मजबूर प्रदेश बना हुआ है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने खुद स्वीकार किया है कि वह स्वेच्छा से मुख्यमंत्री नहीं बने हैैं, बल्कि जबरदस्ती बनाया गया है। जाहिर है, जो खुद नहीं बनना चाहे फिर भी उसे जिम्मेवारी सौंप दी जाए तो किसी प्रदेश के हक में यह कितना उचित रहेगा। नीतीश कुमार की भी स्थिति ऐसी ही है। वह बिहार के लोगों के लिए क्या काम कर सकते हैैं। 

किसी काम की जिम्मेदोरी नहीं लेते हैं नीतीश

राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार किसी काम की जिम्मेवारी नहीं लेते हैं। हर चीज से पल्ला झाड़ लेते हैं। बिहार में कई घोटाले हुए। अपराध भी हर दिन हो रहा है। फिर भी वह जिम्मेवारी नहीं लेते हैं। तेजस्वी ने फिर दोहराया कि बिहार में कभी भी मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। महागठबंधन को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। धन्यवाद यात्रा के बारे में तेजस्वी ने कहा कि मकर संक्रांति के बाद की तैयारी है। 

राबड़ी देवी ने भी किया था हमला

गौरतलब है कि राजद की तरफ से लगातार बिहार सरकार पर हमले किए जा रहे हैं। एक दिन पहले राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी नीतीश पर कानून व्यवस्था को लेकर तंज कसा था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि क्या सरकार झाल बजाने के लिए है? राबड़ी ने कहा था कि नीतीश राज में बिहार में अपराध बढ़ता जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.