उपचुनाव के बहाने फिर सतह पर आई कांग्रेस की दरार, परिणाम से पहले ही मान ली हार
बिहार के भभुआ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी की हार मतगणना के दौरान ही मान ली है। इसके साथ ही पार्टी की दरार फिर सतह पर आ गई है।
By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 12:07 PM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 09:20 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार उपचुनाव में कांग्रेस ने नतीजे के पहले ही हार मान ली है। कांग्रेस नेता मुन्ना तिवारी ने पार्टी नेता सदानंद सिंह पर अपने चहेते उम्मीदवार को टिकट दिलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी को आत्ममंथन करने की जरूरत है।
मुन्ना तिवारी ने कहा कि कहा कि कमजोर उम्मीदवार देने के कारण भभुआ में पार्टी की हार तय है। कोई दूसरा उम्मीदवार होता तो और बात होती। मुन्ना तिवारी इतने पर ही नहीं रूके। उन्होंने कहा कि भभुआ के सामाजिक-राजनीतिक स्थिति को नजरअंदाज कर सदानंद सिंह ने अपने चहेते को टिकट दिला दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें