Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस पर बोले राज्‍यपाल- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा बिहार, भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही सख्त कार्रवाई

Republic Day 2022 बिहार में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्‍यपाल फागु चौहान ने मुख्‍य राजनीय समारोह में झंढा फहराया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 11:17 AM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 01:16 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर बोले राज्‍यपाल- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा बिहार, भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही सख्त कार्रवाई
पटना के गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में संबोधित करते राज्‍यपाल फागु चौहान। तस्‍वीर: जागरण।

पटना, जागरण संवाददाता। Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पटना के गांधी मैदान में मुख्‍य राजकीय समारोह हुआ। इसमें झंडोत्‍तोलन के बाद अपने संबांधन में राज्‍यपाल फागु चौहान ने कहा कि बिहार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से पांच घंटे में पटना पहुंचने के लिए सड़क, पुल और आधारभूत संरचना का विकास तेजी से हो रहा है। यहां कानून का राज स्थापित हुआ है तथा भ्रष्ट आचरण और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले लोक सेवकों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

loksabha election banner

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए बनी आधारभूत संरचना

राज्यपाल ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने मेडिकल क्षेत्र में आधारभूत संरचना को विकसित किया है। प्रदेश में छह करोड़ लोगों को टीका की पहली डोज लगा दी गई है। 4.64 करोड़ लोगों को टीका की दूसरी डोज दे दी गई है। 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों को अब तक 37 लाख टीका लगाया जा चुका है। तीसरी लहर में होम आइसोलेशन में लोगों को डाक्टरी परामर्श की व्यापक व्यवस्था सरकार ने की है। प्रखंड, अनुमंडल, जिला और मेडिकल कालेजों में आक्सीजन युक्त बेड के अलावा डेडिकेटेट कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।

सात निश्चय योजना और मद्य निषेध से सामाजिक बदलाव

राज्‍यपाल ने कहा कि बिहार में सात निश्चय योजना के तहत हर घर को नल का जल, पक्की गली-नाली और हर गांव को बिजली पहुंचा दी गई है। शौचालय का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। 2005-06 में मात्र 700 मेगावाट बिजली उत्पादन हुआ था, जो अब 6660 मेगावाट है। हर खेत को पानी के लिए सर्वेक्षण करा लिया गया है। डीपीआर तैयार कर लिया गया है। बिहार स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाने में देश का अव्वल प्रदेश बन गया है। यहां चार लाख घरों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगा दिए गए हैं।  गंगा उद्वह परियोजना के तहत राजगीर और गया तक गंगा का जल पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। बिहार में 85 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है। 76 प्रतिशत लोग कृषि पर आश्रित हैं। किसानों को समर्थन मूल्य दिलाने के लिए पैक्सों के माध्यम से धान-गेहूं क्रय किया जा रहा है। चालू वर्ष में 45 लाख एमटी धान क्रय का लक्ष्य है और अब तक 27.36 लाख एमटी क्रय हो चुका है। बीते साल समर्थन मूल्य पर 35.59 लाख एमटी धान क्रय किया गया था। किसानों की आय बढ़ाने के मक्का और गन्ना क्षेत्र में उद्योग का अवसर दिया गया है। इथनाल उत्पादन के लिए प्रदेश में अब तक 151 इकाई का प्रस्ताव आया है जिसमें 70 प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। उद्योग और निवेश की नई नीति सरकार ने बनाई है। सरकार शराबबंदी कानून के साथ समाज सुधार अभियान चला रही है।

हर पंचायत में हाईस्‍कूल, स्‍कूलों में लड़कियों की संख्‍या बढ़ी

सरकार प्रत्येक पंचायत में हाईस्कूल की स्थापना की है। अब तक बिहार के 5438 पंचायतों में हाई स्कूल की सुविधा पहुंच गई है। 2009 पंचायतों में मध्य विद्यालय में कक्षा नौ और 10 की पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है। साइकिल, छात्रवृति और पोषाक योजना के कारण पढ़ने वाली लड़कियों की संख्या लड़कों के बराबरी में पहुंच गई है।

तेजी से चल रहा शहरी विकास का काम, पटना मेट्रो जल्‍द

पटना मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। यह जल्‍दी ही शुरू हो जाएगा। बिहार में पहले 142 नगर निकाय थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर 262 कर दी गई है। अब मेयर, डिप्टी मेयर, मुख्य पार्षद और उप-मुख्य पार्षद जनता सीधे चुन सकेगी। शहरी सेवाएं नगर निकायों में बढ़ेगी।

जीविका के माध्यम से महिलाओं को मिल रहा है रोजगार

जीविका के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। 1.37 करोड़ स्वयं सहायता समूह से करीब रोजगार का अवसर दिया गया है। महिलाओं को नौकरी में आरक्षण और उद्यमी योजना से पांच लाख तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरूद्ध समाज में जागरूकता से बदलाव आ रहा है। महिला शिक्षा से प्रजनन दर में कमी, शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी तो टीकाकरण 18 प्रतिशत से बढ़कर 68 प्रतिशत पहुंच गई है।

बांध बना सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, सोलर उर्जा को बढ़ावा

जल संसाधन क्षेत्र में बांध बनाकर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण का कार्य किया गया है। गांव में सोलर उर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। पटना मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की क्षमता बढ़ाकर 5400 की जा रही है। यहां विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवा मिलेगी।

भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए लोक सेवकों व माफिया पर कार्रवाई

भ्रष्टाचार पर नियंत्रण के लिए लोक सेवकों और माफिया पर कार्रवाई हो रही है। आय से अधिक संपत्ति अर्जिल करने वालों के यहां छापेमारी कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बिहार में कानून का राज स्थापित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.