Move to Jagran APP

सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा के लिए 14 तक रजिस्ट्रेशन

बीपीएससी की परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क 18 से 22 फरवरी तक जमा किया जा सकेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 10:12 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 10:12 PM (IST)
सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा के लिए 14 तक रजिस्ट्रेशन
सहायक अभियंता मुख्य परीक्षा के लिए 14 तक रजिस्ट्रेशन

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) सहायक अभियंता (असैनिक) मुख्य लिखित परीक्षा के लिए 14 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन स्वीकार करेगा। आयोग की वेबसाइट (www.ढ्डश्चह्यष्.ढ्डद्बद्ध.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ) पर रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक उपलब्ध है। प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए लिंक 18 से 22 फरवरी तक उपलब्ध होगा। शुल्क जमा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन 19 से 28 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन की हार्ड कॉपी एवं अन्य कागजात स्पीड पोस्ट से आठ मार्च तक आयोग को उपलब्ध करा देने होंगे। पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, लघु जल संसाधन, जल संसाधन, भवन निर्माण, ग्रामीण कार्य एवं पशु मत्स्य संसाधन विभाग में सहायक अभियंता के 1284 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 15 सितंबर को आयोजित की गई थी।

loksabha election banner

: 900 अंकों की होगी मुख्य परीक्षा :

मुख्य परीक्षा में छह पेपर होंगे। इनमें चार अनिवार्य व दो ऐच्छिक होंगे। सामान्य ¨हदी और अंग्रेजी का पेपर 100-100 अंक का होगा। तीन घंटे की परीक्षा में 30 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य अध्ययन का पेपर ऑब्जेक्टिव होगा। 100 अंकों के प्रश्न तीन घंटे में हल करने होंगे। सामान्य अभियंत्रण के प्रश्न दो भाग में 200 अंक के होंगे। भाग एक वस्तुनिष्ठ व दो विषयनिष्ठ होगा। असैनिक अभियंत्रण के दो पेपर 200-200 अंकों के होंगे। मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई करने पर 100 अंकों का साक्षात्कार होगा।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.