Move to Jagran APP

शेखपुरा के 43 मकानों पर लाल निशान, पटना में अवैध कब्जे वाले घर जल्द तोड़ेगा प्रशासन Patna News

शेखपुरा में अब तक 43 बहुमंजिला पक्के मकानों पर लाल निशान लगाया गया है। जल्द ही अवैध कब्जे तोड़े जाएंगे।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 03:00 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 03:00 PM (IST)
शेखपुरा के 43 मकानों पर लाल निशान, पटना में अवैध कब्जे वाले घर जल्द तोड़ेगा प्रशासन Patna News
शेखपुरा के 43 मकानों पर लाल निशान, पटना में अवैध कब्जे वाले घर जल्द तोड़ेगा प्रशासन Patna News

पटना, जेएनएन। नालों पर बने अवैध निर्माण को ढहाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शेखपुरा के मकानों पर बुलडोजर चला रहा है। ये मकान बादशाही नाला को अतिक्रमित कर बनाए गए थे। जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि शेखपुरा में अब तक 43 बहुमंजिला पक्के मकानों पर लाल निशान लगाया गया है। पटना सदर, संपतचक, फुलवारीशरीफ एवं दानापुर के अंचलाधिकारियों को 22 नवंबर तक बादशाही नाला सहित शहर के मुख्य नालों पर निर्मित अवैध कच्चे-पक्के मकानों की नापी कर लाल निशान लगाने को कहा गया है। इसके लिए दल का गठन हो गया है।

loksabha election banner

डीएम ने जानकारी दी कि शुक्रवार को दानापुर अंचल के लेखा नगर में दो जेसीबी द्वारा तीन मकानों को ध्वस्त किया गया। नाला पाटकर बनी 50 फीट लंबी और 40 फीट चौड़ी सड़क को भी खत्म की गई। दानापुर संवाद सूत्र के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को लेखा नगर व आसोपर में आहर व पईन की उड़ाही कड़ी सुरक्षा के बीच की गई। पईन व आहर पर अतिक्रमण कर मिट्टी व गिट्टी, बालू रखने को लेकर मामला दर्ज कर जुर्माने के रूप में 50 हजार रुपये वसूला गया।

अनुमंडलाधिकारी तरणजोत सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दंडाधिकारी सह डीसीएलआर रवि राकेश व सीओ महेंद्र प्रसाद गुप्ता की देखरेख में वर्षो से अतिक्रमित पईन व आहर की उड़ाही का कार्य किया गया। अंचलाधिकारी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले चार लोगों के विरुद्ध दानापुर थाने में मामला दर्ज कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.