Move to Jagran APP

AK-47 बरामद: जबलपुर अॉर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़े तार, अनंत सिंह का केयरटेकर गिरफ्तार

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से AK 47 बरामदगी मामले में पुलिस ने उनके केयरटेकर को गिरफ्तार किया है। इस मामले के तार अब जबलपुर अॉर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़ गए हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 03:35 PM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 09:55 PM (IST)
AK-47 बरामद: जबलपुर अॉर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़े तार, अनंत सिंह का केयरटेकर गिरफ्तार
AK-47 बरामद: जबलपुर अॉर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़े तार, अनंत सिंह का केयरटेकर गिरफ्तार

पटना, जेएनएन। बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) से AK-47 Rifle के साथ ग्रेनेड और बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले का कनेक्शन अब मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से चोरी हुए हथियारों से जुड़ता जा रहा है। बता दें कि जबलपुर से गायब हुए हथियार मुंगेर से बरामद किए गए थे। 

loksabha election banner

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बिहार में पहली बार इस तरह के ग्रेनेड बरामद किए गए हैं, जो अनंत सिंह के घर में थे। ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार की पुलिस और ATS कई सेंट्रल एजेंसियों के संपर्क में है और मामले की जांच की जा रही है।खबर ये भी मिल रही है कि आर्मी के अफसर भी एके 47 की जांच के लिए अनंत सिंह के गांव नदावां पहुंच गए हैं।

अनंत सिंह का केयरटेकर गिरफ्तार

विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास के केयरटेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घर से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। इससे पहले केयर टेकर से कल से ही पुलिस के आलाधिकारी पूछताछ कर रहे थे।

छापेमारी से पहले ही केयर टेकर सुनील राम को हिरासत में लिया गया था। हालांकि पुलिस शुक्रवार की देर शाम तक सुनील राम की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विधायक अनंत सिंह के घऱ से गिरफ्तार केयर टेकर ने ही हथियार के सम्बंध में जानकारी दी थी। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह सबकुछ सच-सच बता दिया। सुनील राम की निशानदेही पर ही ए के 47 रायफल के साथ साथ दो हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद हुए।

बाढ़ थाना में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

हालांकि विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी कब होगी? इस सवाल पर ग्रामीण एसपी ने कहा कि कानून सम्मत अनुसंधान हो रहा है और हर बिंदु पर जांच करने के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। बता दें कि बाढ़ थाना कांड संख्या 389/19 के तहत विधायक पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसमें  IPC 414, 120 B, 25 (1-A), 25(1AA), 25(1-B)A/ 25(1-B)C/26/35 आर्म्स एक्ट, 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 13 UAPA एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.