Move to Jagran APP

भाजपा में विद्रोह: बिहार में पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

बिहार विधान परिषद की दो सीटों पर भाजपा प्रत्याशी के नाम के ऐलान के साथ ही बुधवार को पार्टी में विद्रोह भी शुरू हो गया। पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने सभी पदों से इस्‍तीफा दिया।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 06:11 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 08:43 PM (IST)
भाजपा में विद्रोह: बिहार में पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
भाजपा में विद्रोह: बिहार में पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार विधान परिषद की दो सीटों पर भाजपा प्रत्याशी के नाम के ऐलान के साथ ही बुधवार को पार्टी में विद्रोह भी शुरू हो गया है। पार्टी के पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू ने अपना पत्ता साफ होते देख तेवर में आ गए हैं। उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। कुमार बाबू ने पार्टी के केंद्रीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। भाजपा के इस निर्णय से पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह खासे आहत हैं। क्षुब्ध होकर कृष्ण कुमार सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

loksabha election banner

इसकी सूचना उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के अलावा राष्ट्रीय नेतृत्व को भी दे दी है। वर्तमान में वे प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, कैलाशपति मिश्र न्यास के अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी थे। बकौल कृष्ण कुमार सिंह, पार्टी के स्थापना काल से ही जुड़े हुए हैं। वे हर मोर्चा पर पार्टी के लिए मददगार साबित रहे हैं। हर बार पार्टी उनको छकाती रही। अंत में 2014 में इन्हें विधानसभा कोटे से विधान परिषद का झुनझुना थमा दिया गया, लेकिन इस बार उन्हें वह झुनझुना भी पार्टी नेतृत्व ने छीन लिया।

जानकार बताते हैं कि कृष्ण कुमार सिंह ने पार्टी की स्थापना काल से ही जिस तरीके से मदद की है, उसके अनुसार पार्टी ने उनके साथ व्यवहार नहीं किया। लगातार सौतेला व्यवहार होने के बावजूद कृष्ण कुमार सिंह पार्टी के लिए काम करते रहे। बेलागंज विधान सभा क्षेत्र से पार्टी ने इन्हें उम्मीदवार बनाया, लेकिन जातीय समीकरण के अभाव में कृष्ण कुमार सिंह हारते रहे। 

पार्टी नेतृत्व ने कृष्‍ण कुमार सिंह को आश्वासन दिया था कि एक बार और मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐनवक्त पर इन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया गया और उस सीट से सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान कर दिया गया। ऐसे में कृष्‍ण कुमार सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया और इसकी जानकारी नेतृत्‍व को दे दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.