Move to Jagran APP

रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलाया गया रावण

पटना। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व गुरुवार को हर्षोल्ला

By Edited By: Published: Sat, 24 Oct 2015 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2015 03:05 AM (IST)
रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच जलाया गया रावण

पटना। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया। गांधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय पाई और माता सीता को मुक्त करा अयोध्या की प्रजा के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी। रावध वध समारोह की एक झलक पाने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने श्रद्धा व उत्साहपूर्वक आनंद लिया। पुलिस-प्रशासन की सख्त व्यवस्था से रावध वध समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

loksabha election banner

दशहरा कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को गांधी मैदान में आयोजित रावण वध समारोह का उद्घाटन राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने किया। इस अवसर पर श्रीराम व वानरी सेना की भव्य झांकी निकाली गई। रावण वध समारोह के दौरान कलाकारों ने आकर्षक आतिशबाजी की प्रस्तुति की। शाम पांच बजे से शुरू हुए समारोह में राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए। राज्यपाल ने भगवान श्रीराम व भ्राता लक्ष्मण की आरती उतारकर गांधी मैदान में स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए दशहरा कमेटी के अध्यक्ष कमल नोपानी ने कहा कि पिछले साठ वर्षो से प्रशासन के सहयोग से संस्था गांधी मैदान में रावण वध समारोह का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि रावण वध समारोह का मुख्य उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत से लोगों को अवगत कराना है। उन्होंने मैदान में सख्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन व सरकार को बधाई दी। इसके बाद पुतलों के जलाने का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले सोने की लंका जलाई गई। फिर मेघनाद और कुंभकरण के पुतले में आग लगाई गई। सबसे अंत में रावण के पुतले को जलाया गया। रावण के पुतले में जैसे ही आग लगी देखते ही देखते पुतला धधक उठा और पलभर में आग के गोले में तब्दील हो गया। पुतलों को जलाने के लिए रिवॉल्विंग स्टेज का निर्माण किया गया था।

आकर्षक आतिशबाजी ने मोहा मन

गांधी मैदान में दशहरा कमेटी के तत्वावधान में इस वर्ष आकर्षक आतिशबाजी की व्यवस्था की गई थी। कोलकाता के कुशल कलाकारों ने इलेक्ट्रानिक आतिशबाजी की व्यवस्था की थी। इसे देखकर सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

सख्त सुरक्षा व्यवस्था में हुआ समारोह

रावण वध समारोह के लिए इस वर्ष काफी सख्त व्यवस्था थी। गांधी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के लिए समारोह के अंत तक पटना प्रमंडलायुक्त आनंद किशोर व एसएसपी विकास वैभव डटे रहे। मैदान से सभी लोगों के निकलने के बाद ही अधिकारी वहां से निकले। दशहरा कमेटी के सचिव अरुण कुमार ने सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी। सचिव ने कहा कि ऐसी सुरक्षा व्यवस्था हर साल होनी चाहिए। समारोह को सफल बनाने में दशहरा कमेटी के वरिष्ठ सदस्य टीआर गांधी, सुषमा साहू, बीआइए के अध्यक्ष रामलाल खेतान, सुरेश झुनझुनवाला, सावंरमल ड्रालिया, दिलीप अग्रवाल सहित कई लोगों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.