Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhumi Pujan: बिहार से उठी मस्जिद की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री मांझी बोले- जल्द शुरू हो काम

अयोध्या में ऐतिहासिक भूमि पूजन का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने स्वागत किया है। साथ ही मस्जिद बनाने की मांग भी उठ गई है। जानें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने क्या कहा-

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 10:23 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 03:30 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan: बिहार से उठी मस्जिद की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री मांझी बोले- जल्द शुरू हो काम
Ram Mandir Bhumi Pujan: बिहार से उठी मस्जिद की मांग, पूर्व मुख्यमंत्री मांझी बोले- जल्द शुरू हो काम

पटना, जेएनएन। अयोध्या में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हो गया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन करने पहुंचे। इसको लेकर पूरे देश में उल्लास का माहौल है। बिहार में तो शाम होते ही घरों में दीये जलाए जा रहे हैं। कहीं-कहीं आतिशबाजी की जा रही है। बिहार के राजनीतिक गलियारों से भी भूमि पूजन के बाद बयान और ट्वीट किए जा रहे हैं। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में बुधवार को हुए ऐतिहासिक भूमि पूजन का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने स्वागत किया है।

loksabha election banner

आमंत्रण पर मांझी ने ली चुटकी

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि वे उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मंदिर के लिए किए गए भूमि पूजन का स्वागत करते हैं और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि अब जल्द ही मस्जिद निर्माण का काम भी शुरू किया जाए। जीतन राम मांझी ने कहा कि देश की भावना है कि राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो। प्रभु राम के मंदिर से इस देश के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। मांझी ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक था परन्तु इस समारोह में मंच पर लालकृष्ण आडवानी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और गोविंदाचार्य जैसे लोगों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए था, क्योंकि इन नेताओं ने राम मंदिर के निर्माण में आने वाली कई बाधाओं का सामना किया था। 

चिराग ने पीएम को किया धन्यवाद

इसके पहले बुधवार को ही राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद एनडीए के सहयोगी व लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। चिराग ने ट्विटर पर लिखा, भगवान राम के पुनः मंदिर निर्माण पर भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। समस्त लोगों को ढेर सारी बधाई। भगवान राम के आशीर्वाद से भारत तथा विश्व में प्रेम और शांति रहे यही कामना करता हूं। 

यह भी देखें: भूमिपूजन के बाद बोले ओवैसी, बाबरी मस्जिद थी, है, और रहेगी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.