पटना में मौसम ने ली करवट, सूरज पर बादलों ने जमाया डेरा, मौसम हुआ खुशगवार Patna News
राजधानी के मौसम में कई दिन बाद बड़ा बदलाव हुआ है। उमस से परेशान पटनाइट्स को बादलों ने राहत दी है। वहीं तापमान में भी गिराव हुआ है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 02:15 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 02:15 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना के मौसम में बदलाव हुआ है। बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ देर के लिए धूप दिखी फिर बदरी छा जाने का खेल दिनभर बना रहा। दोपहर दो बजे के बाद शहर में अंधेरा छा गया। मौसम बारिश का हो गया। थोड़ी देर के लिए बूंदाबांदी भी हुई। इस दौरान राजधानी का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं गया का पारा 33 डिग्री पर पहुंच गया है।
एेसे में पटनाइट्स घर से निकलकर पार्कों का रुख कर रहे हैं। सड़कों पर चहलकदमी बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार से दूर चला गया है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मंगलवार से इसका असर राजधानी में दिखने का अनुमान था। को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं हिमालय क्षेत्र की ओर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में चक्रवाती हवाओं का असर 14 सितंबर तक रहने के आसार हैं। बुधवार को पूरे प्रदेश में बादल दिखाई पड़ रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें