Move to Jagran APP

पुसु चुनाव: आधी-अधूरी मतदाता सूची अपलोड करने पर छात्रों में आक्रोश

पटना विश्वविद्यालय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच पीयू प्रशासन ने मतदाता सूची जारी कर दी है। इसको लेकर छात्रों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सूची आधी-अधूरी है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 22 Nov 2018 01:35 PM (IST)Updated: Thu, 22 Nov 2018 01:35 PM (IST)
पुसु चुनाव: आधी-अधूरी मतदाता सूची अपलोड करने पर छात्रों में आक्रोश
पुसु चुनाव: आधी-अधूरी मतदाता सूची अपलोड करने पर छात्रों में आक्रोश

पटना, जेेएनएन। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदाता सूची बुधवार को वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। दो दिन बाद भी आधी-अधूरी सूची अपलोड करने से छात्र संगठनों में आक्रोश है। सूची के अनुसार 20384 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगी। यह पिछले साल 594 मतदाता अधिक हैं। पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज और बीएन कॉलेज को मिला देने के बाद भी पटना वीमेंस कॉलेज में मतदाताओं की संख्या अधिक है।

loksabha election banner

पटना वीमेंस कॉलेज में 4499 छात्राएं मतदाता हैं, जबकि दूसरे स्थान पर मगध महिला कॉलेज हैं। यहां की 3508 छात्राएं वोट देंगी। कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट में कुल 197 मतदाता हैं। सूची में आधे छात्रों के नाम गायब हैं। नाम की जगह ब्लैंक लिखा गया है। मगध महिला कॉलेज की भी कुछ छात्राओं का नाम सीरियल में नहीं है। पटना विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है, लेकिन आधी-अधूरी तैयारी से विश्वविद्यालय प्रबंधन की फजीहत शुरू हो गई है। पिछले चुनाव में अध्यक्ष का निर्वाचन रद करने पर हाईकोर्ट से फटकार लगी थी।

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। फरवरी में हुए चुनाव में कुल 19790 मतदाता थे। इस बार के चुनाव में कुल 20384 छात्र-छात्राएं मतदान में भाग लेंगी।

अधूरी मतदाता सूची का कारण बताएं

छात्र संगठनों ने अधिसूचना में निर्धारित समय के 40 घंटे भी आधी-अधूरी मतदाता सूची वेबसाइट पर प्रकाशित करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा है। पुसु के निवर्तमान महासचिव सुधांशु शेखर झा ने कहा कि प्रबंधन खास संगठन को लाभ पहुंचाने के लिए अंतिम समय में फर्जी छात्रों को मतदाता सूची में शामिल किया है। आइसा के प्रदेश अध्यक्ष मोख्तार ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में एजेंसी सर्वे कर रही है। अधिसूचना जारी होने के बाद भी कैंपस में उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन के सह पर दिया जा रहा है।

कॉलेज     मतदाता

पटना वीमेंस कॉलेज- 4499

वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज-197

कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स- 264

मगध महिला कॉलेज-3508

बीएन-1853-118

पटना कॉलेज-2105

वाणिज्या-1443

साइंस कॉलेज-1763

पटना लॉ कॉलेज-777

पटना ट्रेनिंग कॉलेज-177

कुल- 20,384

पीजी विभागों में

पीजी स्टैटिस्टिक्स डिपार्टमेंट- 201

पीजी फिजिक्स- 88

यौगिक साइंस- 60

वीमेंस स्टडीज- 23

इंस्टीट्यूट ऑफपब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन- 19

इसके अलावा अन्य पीजी विभाग भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.