PU स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, 24 से काउंसिलिंग, ये भी जानें Patna News
पटना विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों परीक्षा जारी कर दिया गया है। 24 जून का काउंसिलिंग की जाएगी। यहां देखें अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
By Edited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 01:07 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 09:45 AM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया। 22 को कॉलेज मेरिट लिस्ट जारी कर देंगे। 24 जून से काउंसिलिंग प्रारंभ हो जाएगी। पटना विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.patnauniversity.ac.in) पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि अपलोड कर रिजल्ट जान सकते हैं।
छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष प्रो. एनके झा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। बीकॉम कोर्स की 650 सीटों पर नामांकन के लिए 4359, बीए की 1650 सीटों के लिए 9413 तथा बीएससी की 1206 सीटों के लिए 10,816 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे।
'100 रोस्टर' का होगा पालन
पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में नामांकन के लिए गुरुवार को प्राचार्यो के साथ कुलपति ने बैठक की। इसमें शिक्षा विभाग से भेजे गए '100 रोस्टर' का अक्षरश: पालन करने का निर्णय लिया गया। कॉलेज स्तर पर मेधा सूची कैटेगरी वाइज तैयार किया जाएगा। नामांकन के लिए काउंसिलिंग कॉलेज स्तर पर ही आयोजित की जाएगी। इसकी मॉनीटरिंग विश्वविद्यालय स्तर से होगी।
12 मेधा सूची की जाएंगी तैयार
पटना विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए इस बार कैटेगरी अनुसार 12 मेधा सूची तैयार की जाएंगी। इसके आधार पर 100 रोस्टर का पालन किया जाएगा। इस बार सामान्य, सामान्य महिला, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग महिला, ईबीसी, ईबीसी महिला, ओबीसी, ओबीसी महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जनजाति महिला कैटेगरी की अलग-अलग मेधा सूची तैयार की जाएगी। सूची की वरीयता के अनुसार रोस्टर अनुसार नामांकन होगा।
इस सत्र में सामान्य वर्ग की मेधा सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र संबंधित कॉलेज में जिस विषय में नामांकन चाहेंगे, उन्हें रोस्टर के अनुसार पहली वरीयता मिलेगी। दूसरी वरीयता अत्यंत पिछड़ा वर्ग, तीसरी सामान्य महिला, इसके बाद क्रमश: अनुसूचित जाति, सामान्य, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग महिला, सामान्य महिला, अनुसूचित जाति महिला, सामान्य, पिछड़ा वर्ग महिला, सामान्य, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, सामान्य महिला, अनुसूचित जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आदि को मिलेगा। 100 नामांकन पूरे होने पर रोस्टर का एक चक्र पूरा होगा। पहली बार विश्वविद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को 10 फीसद और सभी वर्ग की छात्राओं को 35 फीसद आरक्षण का लाभ दिया गया है। छात्राओं का आरक्षण उन्हीं की कैटेगरी की सीट से होगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें