Move to Jagran APP

तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब से निकली प्रभात फेरी, नगर-कीर्तन से गूंजी पटना सिटी Patna News

सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश उत्सव की रौनक पटना में भी दिखाई दे रही है। शुक्रवार को पटना सिटी में नगर-कीर्तन के दौरान पंज-प्यारों का स्वागत किया गया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 09:11 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 09:11 AM (IST)
तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब से निकली प्रभात फेरी, नगर-कीर्तन से गूंजी पटना सिटी Patna News
तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब से निकली प्रभात फेरी, नगर-कीर्तन से गूंजी पटना सिटी Patna News

पटना, जेएनएन। सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश उत्सव की रौनक पटना में भी दिखाई दे रही है। प्रकाश उत्सव को लेकर रोज राजधानी में कई आयोजन हो रहे हैं। शुक्रवार को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव के पूर्व विश्व में सिखों के दूसरे तख्त श्री हरि मंदिर जी पटना साहिब से प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान पंज-प्यारों का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल सिख श्रद्धालु कथा-प्रवचन श्रवण किया। भोर में अशोक राजपथ मार्ग होते हुए निकली प्रभात फेरी करीब नौ बजे गुरु का बाग गुरुद्वारा पहुंची।

loksabha election banner

इसके पहले गुरुवार को गुरु नानक देव जी महाराज की 550वीं जयंती को ले तख्त साहिब परिसर से भोर पांच बजे निकली प्रभात फेरी गायघाट होते दानापुर स्थित हांडी साहिब गुरुद्वारा पहुंची। गायघाट व दानापुर में पंज-प्यारे का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे-बच्चियां एवं पुरुष शबद कीर्तन करते चल रहे थे। राज करेगा खालसा, आकी रहे ना कोय के नारों से तख्त साहिब के आसपास का इलाका गूंज रहा था। प्रभात फेरी का संचालन संयोजक दर्शन सिंह, तेजिदर सिंह, प्रेम सिंह, रंजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह ने किया।

शनिवार की भोर तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ होते सोनार टोली गुरुद्वारा का दर्शन कर तख्त साहिब लौटेगी। रविवार को तख्त श्रीहरिमंदिर साहिब से निकली बड़ी प्रभात फेरी अशोक राजपथ, चमडोरिया, पूरब दरवाजा, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, चौकशिकारपुर, श्री गुरु गोविद सिंह पथ, चौक होते तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेगी। बड़ी प्रभात फेरी में बैंड-बाजा, हाथी-घोड़ा के साथ-साथ संगत भी रहेंगे। प्रभात फेरी में शामिल महिला-पुरुष, युवा विभिन्न मोहल्लों में शबद कीर्तन करते चलेंगे।

प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन व कवि दरबार में संगत निहाल होंगे। महासचिव के अनुसार गुरुनानक देव जयंती का मुख्य समारोह 12 नवंबर को तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जाएगा। शनिवार को गुरुनानक देव की जयंती को लेकर गुरु के बाग में त्रिदिवसीय अखंड पाठ रखा जाएगा। वहीं सोमवार को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दोपहर एक बजे गुरु का बाग से निकलेगा नगर कीर्तन। इधर तख्त श्रीहरिमंदिर में रविवार को अखंड पाठ रखा जाएगा। जिसकी समाप्ति मंगलवार को मुख्य समारोह के दिन होगी। जयंती में देश- विदेश के सिख श्रद्धालु शामिल होंगे। इस बार विशेष कीर्तन व कवि दरबार में संगत निहाल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.