Move to Jagran APP

पीपीयू का एकेडमिक कैलेंडर जारी, अप्रैल व जुलाई में होगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरा कार्यक्रम

स्नातक व पीजी के नियमित व व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की संभावित तिथि के साथ-साथ परीक्षा की संभावित तिथि भी जारी कर दी है। पीजी को लेकर भी विवि के स्तर से पहले से ही कक्षाओं को नियमित संचालन का दिशा निर्देश दिया जा चुका है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 10:54 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:54 PM (IST)
पीपीयू का एकेडमिक कैलेंडर जारी, अप्रैल व जुलाई में होगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरा कार्यक्रम
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय परिसर का दृश्य। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, पटना: पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने गुरुवार को नए सत्र का एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया। इसमें स्नातक व पीजी के नियमित व व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश, परीक्षा फार्म भरने की संभावित तिथि के साथ-साथ परीक्षा की संभावित तिथि भी जारी कर दी है। पाटलिपुत्र विवि के छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. एके नाग ने सभी कालेज के प्राचार्यों को पत्र लिखकर स्नातक नियमित व व्यावसायिक के शैक्षणिक सत्र 2020-2023 एवं 2019-2022 की कक्षाओं का संचालन कराने को कहा है। पीजी को लेकर भी विवि के स्तर से पहले से ही कक्षाओं को नियमित संचालन का दिशा निर्देश दिया जा चुका है। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में पीजी के सभी शैक्षणिक सत्र को नियमित करने के लिए दो परीक्षाओं को क्लीयर कर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए अप्रैल व जुलाई में परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है।

loksabha election banner
  • - पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने जारी किया पीजी व स्नातक का एकेडमिक कैलेंडर
  • - अप्रैल से आरंभ होगा परीक्षाओं का दौर, जुलाई तक समाप्त होंगे दो सत्र
  • - स्नातक सत्र 2022-2025 के लिए दो मई से आरंभ होगी नामांकन प्रक्रिया

बीए, बीएससी, बी काम, रेगुलर व व्यावसायिक कोर्स 

                               सत्र 2021-24 पार्ट वन   2020-2023 पार्ट टू     2019-2022  पार्ट थर्ड

कक्षा आरंभ             15 नवंबर 2021             20 जनवरी 2022          20 जनवरी 2022

कक्षा की समापन      24 अप्रैल 2022              15 मई                        30  अप्रैल

परीक्षा आरंभ             28 अप्रैल 2022              20 मई                      पांच मई

परीक्षा का समापन     10- मई 2022                दो जून                        18  मई

पीजी के लिए अप्रैल व जून में होगी परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक डा. महेश मंडल ने परीक्षा कैंलेंडर जारी करते हुए कहा कि पीजी सत्र 2018-20 के लिए चौथे सेमेस्टर की प्रक्रिया मार्च से आरंभ हो जाएगी। इसके लिए परीक्षा चार अप्रैल से होगी। सत्र 2019-21 सत्र के थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा चार अप्रैल से आरंभ होगी, जबकि इसी सत्र की फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा चार जुलाई से आरंभ होगी। इसके अतिरिक्त पीजी नियमित व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का एकेडमिक कैलेंडर भी जारी कर दिया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.