Move to Jagran APP

गिरिराज के विवादित बयान पर बिहार में राजनीतिक बवाल, LJP नेता चिराग ने भी दी नसीहत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान के बाद बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तेज है। जीतनराम मांझी ने गिरिराज को लेकर सीएम नीतीश पर तंज कसा है तो वहीं चिराग पासवान ने नसीहत दी।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 03:24 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 11:05 PM (IST)
गिरिराज के विवादित बयान पर बिहार में राजनीतिक बवाल, LJP नेता चिराग ने भी दी नसीहत
गिरिराज के विवादित बयान पर बिहार में राजनीतिक बवाल, LJP नेता चिराग ने भी दी नसीहत

पटना, जेएनएन। भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान से बिहार में राजनीति गरमा गई है। एक तरफ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर उनपर तंज कसा है तो वहीं एनडीए में शामिल लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष व जमुई से सांसद चिराग पासवान ने भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर उन्हें नसीहत दे डाली है।

loksabha election banner

चिराग पासवान ने कहा कि गिरिराज को विभाजनकारी, अराजकता फैलाने वाले और समाज को बांटने वाले बयान से बचना चाहिए। इस तरह के बयानों का हश्र हम दिल्ली चुनाव में देख चुके हैं। हमारी सोच सभी को साथ लेकर चलने की है और यही उम्मीद मुझे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से है। मैं उनके देश को बांटने वाले बयान से असहमत हूं। 

चिराग ने कहा कि गिरिराज सिंह की क्या सोच है और वे क्यों इस तरह का बयान दे रहे हैं? ऐसे बयानों को किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता। दिल्ली में भी इस तरह के बयानों से नुकसान हुआ और अमित शाह ने भी इसे स्वीकार किया है कि ऐसे बयानों के चलते पार्टी की हार हुई।

वहीं, गिरिराज सिंह के विवादित बयान को लेकर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा। मांझी ने नीतीश से मांग की- नीतीश जी, क्या आप पाकिस्तानियों के भारतीय रहनुमा गिरिराज सिंह जी के बातों से सहमत हैं? क्या आपको भी लगता है कि मुस्लिम भाईयों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए? हिम्मत है तो गिरिराज सिंह जैसों को मंत्रिमंडल से बाहर करवाएं नहीं तो बिहार आपको माफ़ नहीं करेगा।

बता दें कि गिरिराज सिंह ने गुरुवार को पूर्णिया में कहा था कि हमारे पूर्वजों से गलती हो गई। मुसलमान भाइयों को 1947 में ही वहां (पाकिस्तान) भेज दिया जाना चाहिए था। सिंह के मुताबिक, 1947 के पहले हमारे पूर्वज आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे, उसी वक्त मोहम्मद अली जिन्ना इस्लामिक स्टेट की योजना बना रहे थे। गिरिराज के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिंह ने ये भी कहा कि पूर्वजों की गलती का खामियाजा हमें आज उठाना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.