Move to Jagran APP

लालू ने दही-चूड़ा का लिया अानंद, राबड़ी आवास पर पसरा रहा सन्‍नाटा

मकर संक्रांति के अवसर पर राजद खेमे में निराशा दिखी तो राजग में चूड़ा-दही भोज की धूम मची रही। लालू-राबड़ी आवास पर सन्‍नाटा छाया रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 09:50 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 10:31 PM (IST)
लालू ने दही-चूड़ा का लिया अानंद, राबड़ी आवास पर पसरा रहा सन्‍नाटा
लालू ने दही-चूड़ा का लिया अानंद, राबड़ी आवास पर पसरा रहा सन्‍नाटा
पटना [जेएनएन]। बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सियासी भोज की धूम मची रही तो राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) ऐसे आयोजन से दूर रहा। पटना स्थित लालू-राबड़ी आवास पर सन्‍नाटा पसरा दिखा। राजद की बात करें तो उसके ऐसे आयोजन से दूर रहने के पीछे का असली कारण लालू प्रसाद यादव का जेल में होना बताया जा रहा है। हालांकि, राबड़ी देवी के अनुसार एक राजद विधान पार्षद की मृत्‍यु के शोक में पार्टी ऐसे आयोजन से दूर रही। उधर, लालू ने रांची जेल में चूड़ा-दही भोज का आनंद लिया।
लालू आवास पर नहीं हुआ चूड़ा-दही भोज
बिहार में मकर संक्रांति के सियासी भोज एक नजारा कभी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के आवास पर भी होता था। इसमें लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी के साथ-साथ विरोधी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण देकर बुलाते थे। भोज में लालू अपने परिवार के साथ खुद लोगों को चूड़ा-दही परोसते थे। लेकिन बीते साल से लालू आवास पर यह नजारा नहीं दिख रहा। इस साल भी यहां चूड़ा-दही भोज का आयोजन नहीं किया गया। इसका कारण लालू प्रसाद यादव का जेल में होना है।
लालू-राबड़ी के पटना आवास पर लगातार दूसरे साल मकर संक्रांति भोज का आयोजन नहीं हुआ। दो साल में ये लगातार दूसरा मौका है जब राजद ने मकर संक्रांति का भोज आयोजित नहीं किया। पिछले साल 2018 में भी राजद ने भोज का आयोजन नहीं किया था। इस बार भी लालू के जमानत नहीं मिलने और उनके खराब स्वास्थ्य को लेकर पार्टी में निराशा है। हालांकि, राबड़ी देवी ने कहा है कि राजद नेता सह विधान पार्षद खुर्शीद अहमद मोहसिन की मृत्यु से पार्टी गमगीन है, इस वजह से भोज नहीं हुआ।
रांची जेल में मनी लालू की मकर-संक्रांति
मकर संक्रांति के दिन लालू प्रसाद यादव रांची के जेल में हैं। बीमार होने के कारण के वे रांची के रिम्‍स (अस्‍पताल) में इलाज करा रहे हैं। उन्‍होंने वहीं मकर संक्रांति मनाई।
राजग में चूड़ा-दही भोज की रही धूम
उधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के हार्डिंग रोड (पटना) स्थित आवास पर हर साल की भांति इस बार भी वृहत पैमाने पर दही-चूड़ा भोज का कार्यक्रम संपन्‍न हुआ। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व चिराग पासवान सहित राजग के अधिकांश नेता शामिल दिखे।
मकर संक्रांति के अवसर पर भाजपा विधान पार्षद रजनीश कुमार के आवास पर भी चूड़ा-दही भोज का आयोजन किया गया था। इसमें भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी समेत राजग के कई नेता शरीक हुए।
लोजपा ने भी पार्टी ऑफिस में भोज का आयोजन किया, जिसमें राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी समेत राजग के कई नेता जुटे।
रालोसपा के बागी विधायक ललन पासवान के घर दही-चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया था। इस मौके पर उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी उनके आवास पर पहुंचे थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.