पटना में पोल से टकराया पुलिस गश्ती वाहन, एक जवान की मौत, छह की हालत गंभीर Patna News
पटना के दानापुर में मंगलवार की सुबह पुलिस गश्ती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक जवान की मौत हो गई। जबकि छह घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 08:56 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 08:56 AM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी में मंगलवार की सुबह पुलिस के जवान हादसे का शिकार हो गए। दानापुर में गश्ती गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से सात जवान घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक जवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसआइ समेत अन्य का इलाज चल रहा है। मृत जवान की पहचान रोहतास निवासी श्रीमन नारायण सिंह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्ती गाड़ी इलाकों का मुआयना कर रही थी। इसी बीच जैसे ही गाड़ी मठियापुर पहुंची कि एक पोल से टकरा गई। हादसे में पुलिस कर्मियों का वाहन पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर्मियों को दानापुर अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां रोहतास के रहने वाले श्रीमन नारायण सिंह की मौत हो गई। अन्य का इलाज चल रहा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें