Move to Jagran APP

Bihar: बेगूसराय में पुलिस पर हमला कर भीड़ ने अपराधी को छुड़ाया, सगे भाई को पकड़कर ले गई टीम

Attack on police in Bihar बिहार के बेगूसराय जिले में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस जवान घायल घटना खोरमपुर चकौर का आरोप‍ित के भाई को पकड़कर ले गई पुलिस

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 02:03 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 02:03 PM (IST)
Bihar: बेगूसराय में पुलिस पर हमला कर भीड़ ने अपराधी को छुड़ाया, सगे भाई को पकड़कर ले गई टीम
बिहार के बेगूसराय जिले में पुलिस टीम पर हमला। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मटिहानी (बेगूसराय), संवाद सूत्र। बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार की रात एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके समर्थकों ने हमला कर दिया। मामला मटिहानी थाना के खोरमपुर चकौर गांव का है। इसी गांव के अशोक यादव को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर उसके समर्थकों ने हमला किया। बदमाशों ने कई पुलिस वालों को घायल करते हुए अशोक यादव को छुड़ा लिया। गिरफ्तार वारंटी अशोक यादव अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस गिरफ्त से भागने में सफल रहा। पुलिस पर हमले में थानाध्यक्ष सहित बीएमपी के कई जवानों को चोटें आई हैं। इस दौरान अशोक यादव का भाई सत्यनारायण यादव उर्फ बोकना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी कट्टा और दो दिन जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

prime article banner

न्‍यायालय के आदेश पर छापेमारी करने गई थी पुलिस

मटिहानी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार अशोक यादव को मंगलवार की रात्रि में वे स्वयं पुलिस बल के साथ उसके घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसी वक्त उसके स्वजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद अगल-बगल के उसके समर्थक भी घटनास्थल पर पहुंच गए और लाठी-डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया। इसी बीच अशोक यादव अंधेरा का लाभ उठाते हुए वहां से फरार हो गया। इस घटना में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह के हाथ पर दो डंडा लगा, जबकि बीएमपी के जवान संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार आंशिक रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज रेफरल अस्पताल मटिहानी में किया गया।

पकड़ा गया सत्‍य नारायण यादव भी कई मामलों में नामजद

थानाध्यक्ष ने बताया कि अशोक यादव आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके ऊपर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले मटिहानी थाना में दर्ज है। उन्होंने बताया कि बलिया थाना में भी उस पर कई मुकदमा दर्ज है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सत्यनारायण यादव भी हत्याकांड, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले का नामजद आरोपित है। इस घटना में राजाराम पासवान, अशोक यादव, ऋषि पासवान सहित 10 महिला एवं पुरुष को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK