पटना में पुलिस का लाठीचार्ज, प्रदर्शन कर रहे भूमि विकास बैंक कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा Patna News
भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठी भांजी है। लंबे अरसे से विभाग में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ कर्मी सुबह प्रदर्शन करने आए तो उन्हें पुलिस का सामना करना पड़ा।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 11 Sep 2019 12:47 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 12:47 PM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठी भांजी है। लंबे अरसे से विभाग में हो रही गड़बड़ियों के खिलाफ कर्मी सुबह प्रदर्शन करने आए तो उन्हें पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान जमकर बवाल हुआ।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी का कहना था कि प्रबंधन की ओर से मनमानी की जा रही है। इसके लिए काफी समय से विरोध जाता जा रहा है। भूमि विकास बैंक में लंबे अरसे से कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। जिसको लेकर बुद्ध मार्ग में स्थित शाखा के नीचे प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे कर्मचारियों पर पुलिस उग्र हो गई। जमकर लाठी चार्ज हुआ। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। काफी देर तक बुद्ध मार्ग पर हंगामा होता रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें