Move to Jagran APP

बिहारः अक्षरा और पवन सिंह मामले में पुलिस ले रही तकनीकी जांच का सहारा, बदनाम करने का लगाया है आरोप

अभिनेत्री अक्षरा सिंह व भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के संबंधों को लेकर नीलकमल सिंह द्वारा गाए गए अश्लील गाने के मामले में पुलिस किसी कार्रवाई से पूर्व सारे साक्ष्य जुटा लेना चाहती है। लिहाजा पुलिस तकनीकी जांच का सहारा ले रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 05 Jun 2021 02:52 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jun 2021 02:52 PM (IST)
बिहारः अक्षरा और पवन सिंह मामले में पुलिस ले रही तकनीकी जांच का सहारा, बदनाम करने का लगाया है आरोप
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और अभिनेत्री अक्षरा सिंह। जागरण आर्काइव।

जासं, पटना : अभिनेत्री अक्षरा सिंह व भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के संबंधों को लेकर नीलकमल सिंह द्वारा गाए गए अश्लील गाने के मामले में पुलिस किसी कार्रवाई से पूर्व सारे साक्ष्य जुटा लेना चाहती है। लिहाजा, पुलिस तकनीकी जांच का सहारा ले रही है। आइपी एड्रेस द्वारा उस डिवाइस की पहचान की जा रही, जिससे अश्लील गाने को यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया। इसका पता चलने के बाद पुलिस भोजपुरी गायक नीलकमल व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू करेगी। 

loksabha election banner

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने नीलकमल सिंह के अश्लील गाने को लेकर कंकड़बाग थाने में शिकायत की थी। अक्षरा सिंह व पवन सिंह को लेकर गीत इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। अक्षरा ने आरोप लगाया है कि उन्हें बदनाम करने के लिए गीत गाया गया है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को भोजपुरी गायक नीलकमल सिंह व धीरज सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इसमें आइटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

अक्षरा सिंह से पूछताछ कर चुकी है पुलिस

मामले में पुलिस भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से मिलकर पूछताछ कर चुकी है। उनसे अश्लील गाना गाने वाले नीलकमल व उनकी मंडली के बारे में जानकारी ली गई है। इसको लेकर कुछ सुबूतों को भी एकत्र किया गया है। अब पुलिस विवादित गाने को इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने वाली डिवाइस का पता लगाने के लिए आइपी एड्रेस की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। साक्ष्यों के सत्यापन के बाद कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इसी महीने की दो तारीख को भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पटना के कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने नीलकमल पर पवन सिंह को लेकर अश्लील गाने का आरोप लगाया था। यू-ट्यूब पर गाना अपलोड होने के बाद अक्षरा सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.