PM मोदी ने मन की बात में की थारू समाज की चर्चा, दैनिक जागरण की खबर को PMO ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बिहार के थारू समाज की चर्चा की थी। दैनिक जागरण में प्रकाशित इसकी खबर को प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है।
पटना, जेएनएन। PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को अपने मन की बात (Mann Ki Baat) में बिहार के पश्चिम चंपारण के थारू जनजाति समाज (Tharu Tribe) के प्रकृति-प्रेम की चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि सदियों से थारू आदिवासी समाज के लोग 60 घंटे का लॉकडाउन (Lockdown) या उनके शब्दों में कहें तो 60 घंटे के 'बरना' (Barna) का पालन करते हैं। इस संबंध में दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में प्रकाशित पटना की खबर का प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोमवार को ट्वीट किया है।
मन की बात में चंपारण की चर्चा से लोग गदगद। #MannKiBaat pic.twitter.com/vyWbNAMANX
— PMO India (@PMOIndia) August 31, 2020
मन की बात में क्ी थी थारू समाज की सराहना
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में बिहार के थारू जनजातीय समाज की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए थारू समाज 60 घंटे के 'बरना' का पालन करते हैं। उन्होंने इसकी तुलना लॉकडाउन से की। प्रधानमंत्री ने बताया था मान्यता है कि अगर इस दौरान समाज में लोगों के आने-जाने या रोजमर्रा की गतिविधियों से नए पेड़-पौधों को नुकसान हो सकता है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे प्रकृति की रक्षा के लिए मुहिम में शामिल हों।
दैनिक जागरण की खबर को पीएमओ ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री की थारू समाज की सराहना से संबंधित खबर दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित की। इसे सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री द्वारा थारू समाज की परंपरा की सराहना तथा उसकी खबर को पीएमओ द्वारा ट्वीट किए जाने को लेकर समाज के लोगोंं में हर्ष व्याप्त है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिया थारू संस्कृति को गौरव
भारतीय थारू कल्याण महासंघ के अध्यक्ष दीपनारायण प्रसाद ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने थारू संस्कृति की चर्चा कर उसे गौरव दिया है। नौरंगिया दरदरी पंचायत के मुखिया बिहारी महतो तथा देवरिया तरूअनवा पंचायत की मुखिया देवी ने भी पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है।