Wheat Procurement in Bihar: प्रदेश में हुई गेहूं की बंपर खरीदारी, लेकिन लक्ष्य नहीं हो सका पूरा
राज्य में इस बार सरकार ने गेहूं की बंंपर खरीदारी की है। पिछले साल की तुलना में यह रिकार्ड है। पिछले वर्ष 15 जून तक महज 4806.18 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। इस बार यह करीब 4.43 लाख टन के आसपास है।
राज्य ब्यूरो, पटना। इस साल प्रदेश में गेहूं की बंपर खरीदारी हुई है। रिकार्ड 4 लाख 43 हजार 130 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद (Wheat Procurement) हुई। मंगलवार को गेहूं खरीद की मियाद खत्म हो गई। पिछले साल 15 जून तक महज 4806.18 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की ओर से सात लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के विरुद्ध 63.30 फीसद गेहूं की खरीद हुई है। सरकार ने क्रय एजेंसियों के माध्यम से अब तक कुल 93,849 लाभान्वित किसानों में से 69088 किसान को 671 करोड़ 34 लाख रुपये का भुगतान किया है। शेष किसानों को इसी सप्ताह में बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया जा रहा है।
आंकड़ों में जानिए गेहूं खरीद की स्थिति
- लक्ष्य था सात लाख मीट्रिक टन
- खरीद हुई- 4.43 लाख मीट्रिक टन की
- लक्ष्य का 63.30 फीसद
- गेहूं की कुल कीमत - 875 करोड़ 18 लाख रुपये
- कैश क्रेडिट लिमिट -929 करोड़
- लाभान्वित किसानों की संख्या-93,849
- अब तक कुल 69088 किसानों को 671 करोड़ 34 लाख रुपये का भुगतान
- 2020-21 में गेहूं खरीद की कुल मात्रा-4806 मीट्रिक टन
सीएम के निर्देश के बाद निगरानी में जुट गए थे अधिकारी
मुख्यमंत्री के दिए गेहूं अधिप्राप्ति का लक्ष्य पाने के लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार और सहकारिता विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी ने निरंतर सभी जिलों में क्रय एजेंसियों की निगरानी करायी। जो भी किसान गेहूं बेचने के इच्छुक थे उन किसानों से क्रय एजेंसियों द्वारा गेहूं खरीद करने पर जोर दिया गया। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में किसानों से हो रही ज्यादा से ज्यादा गेहूं खरीदारी की प्रशंसा की। इसका फलाफल यह रहा कि प्रदेश में गेहूं खरीद का रिकार्ड बना। खाद्य सचिव विनय कुमार के मुताबिक क्रय एजेंसियों से मंगलवार तक राज्य खाद्य निगम को 1 लाख 49 हजार 766 मीट्रिक टन गेहूं प्राप्त हो गया है।
जिलावार यह रही खरीद की स्थिति
जिला लक्ष्य खरीद (मीट्रिक टन)
- सुपौल 7000 10548.38
- सीतामढ़ी 17500 17666.10
- खगडिय़ा 9800 9881.03
- बांका 7000 6552.61
- अररिया 10500 9703.60
- लखीसराय 7000 5954.26
- शेखपुरा 2100 1765.85
- नवादा 7000 5863.82
- सीवान 14000 11724.90
- भागलपुर 16800 13640.84
- दरभंगा 14000 10743.86
- जहानाबाद 7000 5325.33
- मुंगेर 7000 5304.98
- पटना 35000 26432.22
- पश्चिम चंपारण 28000 20589.20
- नालंदा 28000 20442.99
- मुजफ्फरपुर 21000 15275.30
- पूर्वी चंपारण 28000 20127.10
- मधुबनी 18200 13054.29
- मधेपुरा 14000 9399.28
- बेगूसराय 49700 30694.74
- रोहतास 45500 26812
- समस्तीपुर 35000 20048.15
- जमुई 4900 2784.10
- सहरसा 16800 9311.85
- गोपालगंज 17500 9585.10
- कैमूर 42000 22710
- कटिहार 7000 3769
- अरवल 2100 1080
- किशनगंज 5600 2841.10
- बक्सर 28000 13985.95
- पूर्णिया 14000 6876.70
- शिवहर 7000 3189.80
- गया 17500 7719.30
- औरंगाबाद 35000 14224.47
- सारण 21000 8502.77
- भोजपुर 38500 14428.63
- वैशाली 14000 4571