इस दीपावली नौ दिनों के मजे: छुट्टियों में रहिए घर पर या बनाइए घूमने का प्लान
इस साल दीपावली के आगे-पीछे मिलाकर कुल नौ दिनों की रिकार्ड छुट्टियां मिल सकती हैं, अगर आप बीच में एक दिन लीव लें। आगे दिसंबर में भी चार दिनों की छुट्टी का ऐसा एक और मौका मिलेगा।
पटना [जेएनएन]। इस साल कई लॉन्ग वीकेंड्स आए और निकल गए। लेकिन अगर आप इनका लुत्फ उठाने से चूक गए हैं तो चिंता मत कीजिए। शनिवार से फिर ऐसा मौका आ रहा है। नवंबर में शनिवार से नौ दिनों के लिए छुट्टियां हीं छुट्टियां हैं।
छह नवंबर को लें लीव, नौ दिन करें मजा
नवंबर में पांच तारीख को धनतेरस है तो सात को दीपावली। आगे आठ को गोवर्धन पूजा की छुट्टी है तो नौ तारीख को भैया दूज है। इतना ही नहीं, इनके आगे-पीछे तीन व चार नवंबर तथा 10 व 11 नवंबर को वीक-एंड की छुट्टियां भी हैं। इस छुटि्टयों के बीच में अगर आप छह नवंबर को अपने ऑफिस में लीव ले लें तो नौ दिनों के लिए मजे ही मजे हैं। चाहें तो घर में दीपावली मनाएं और आराम करें या कहीं घूमने चले जाएं।
इस बार नहीं बनी बात तो क्रिसमस में भी है मौका
अगर इस बार घूमने का प्लान नहीं बन रहा तब भी निराश ना हों। दिसंबर में भी क्रिसमस के समय एेसा मौका फिर मिलने वाला है। 25 दिसंबर को क्रिसमस है। इसके पहले अगर आप 24 दिसंबर को लीव ले लें तो चार दिनों की छुट्टी मिल जाएगी, क्योंकि 22 व 23 दिसंबर केा वीक-एंड की छुट्टी होगी।