Move to Jagran APP

बिहार के सिवान में पिकअप और ऑटो की टक्कर, आठ महिलाओं समेत दस घायल

मैरवा दरौली मुख्य मार्ग पर बवना गांव समीप पिकअप और ऑटो के बीच रविवार की सुबह जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो चालक समेत उसमें सवार दस घायल हो गए। घायलों में आठ महिलाएं शामिल हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 11:25 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 11:25 AM (IST)
बिहार के सिवान में पिकअप और ऑटो की टक्कर, आठ महिलाओं समेत दस घायल
सिवान के रेफरल अस्पताल में इलाजरत घायल। -

संसू, मैरवा (सिवान): बिहार के सिवान जिले में बड़ा हादसा होने से टल गया। मैरवा दरौली मुख्य मार्ग पर बवना गांव समीप पिकअप और ऑटो के बीच रविवार की सुबह जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो चालक समेत उसमें सवार दस लोग घायल हो गए। घायलों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं। सुबह-सुबह हुई घटना के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में शामिल चार महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

loksabha election banner

श्राद्ध कर्म से लौट रहा था परिवार 

बताया जाता है कि मैरवा थाना क्षेत्र के गोपाल चौक गांव के एक परिवार में श्राद्ध कर्म के बाद उस परिवार की महिलाएं सरयू नदी में स्नान करने के लिए ऑटो से दरौली जा रही थीं। इसी बीच जैसी ही उनका ऑटो मैरवा-दरौली मुख्य मार्ग के बवना निकट दुबेहा टोला की तरफ पहुंची कि से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने से ऑटो पलट गया। ऑटो पर सवार दस लोग जख्मी हो गए। इनमें आठ महिलाएं शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में शामिल चार महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। 

पटनाः मोकामा में टैंकर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा

संवाद सूत्र मोकामा : मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा गांव के निकट एनएच 31 पर रविवार की सुबह अनियंत्रित टैंकर ने साइकिल सवार किशोर को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में मौके पर किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्हाईपुर गांव के निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 31 पर जाम लगा दिया। युवक को रौंदने वाले टैंकर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद पुलिस के पहुंचने पर जाम हटाया जा सका। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.