Move to Jagran APP

जन्म के बाद पालथी लगा बैठ गया बच्चा, भगवान का अवतार मान होने लगी पूजा

बिहार के लखीसराय में एक विचित्र बच्चे का जन्म हुआ, जो जन्म के बाद पालथी मारकर बैठ गई। लोग उसे भगवान शंकर का अवतार मानकर पूजा करने लगे। बाद में उसकी मौत हो गई।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 11 Dec 2016 07:57 AM (IST)Updated: Mon, 12 Dec 2016 10:52 PM (IST)
जन्म के बाद पालथी लगा बैठ गया बच्चा, भगवान का अवतार मान होने लगी पूजा

लखीसराय [जेएनएन]। बिहार के लखीसराय मेें एक विचित्र बच्चे ने जन्म लिया। उसके सिर के ऊपर विचित्र तरीके से घूमे हुए काले बाल थे। गाल फूला तो मुंह चपटा था। इतना ही नहीं, जन्म के बाद वह पालथी मारकर बैठ गई। लोगों ने उसे भगवान शंकर का अवतार मान लिया। फिर तो उसकी पूजा भी शुरू हो गई। हालांकि, बच्चे ने जन्म के कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

घटना बिहार के लखीसराय स्थित हलसी प्रखंड के सहपुर मुसहरी टोला की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में प्रसव पीड़ा की शिकायत पर वहां की एक महिला को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में भर्ती कराया। वहां सामान्य प्रसव नही होने की स्थिति में महिला को दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। इसपर परिजन महिला को लेकर घर आ गए।

शादी के सातवें दिन ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, दूल्हा है परेशान

बीती रात महिला ने इसp बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी होते ही उसे देखने के लिए पड़ोसियों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उसका मुंह देखकर लोग उसे शंकर भगवान का रूप मानकर पूजा करने लगे। जन्म के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई, लेकिन पूजा जारी रही। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार महिला ने अपरिपक्व बच्चे को जन्म दिया था। इसका मूल कारण कुपोषण हो सकता है।

बिहार के फिल्मकार ने पीएम मोदी के सपनों पर बना दी फिल्म 'मोदी का गांव'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.