पटना में मौसम ने ली करवट, हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान में छाई धुंध
कई दिनों के बाद पटना के मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह बूंदाबांदी के बाद शहर में ठंड बढ़ गई है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 10:47 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 10:47 AM (IST)
पटना, जेएनएन। कई दिनों के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। पटना का तापमान नीचे आया है। आसमान में सुबह से ही धुंध छा गई है। राजधानीवासियों को शुक्रवार की सुबह से धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। धुंध छाने से लोग कनकनी महसूस कर रहे हैं। सुबह बूंदाबांदी से शहर में ठंड महसूस की जा रही है।
इस दौरान पटना का पारा न्यूनतम में 16 डिग्र्री पहुंच गया है। अधिकतम में ये आंकड़ा 26.0 रहा। इसी तरह गया हमेशा की तरह राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। गया का न्यूनतम पारा 10.8 रहा। अधिकतम में टेम्प्रेचर 26.3 पर पहुंच गया।
पटना में कई दिनों से मौसम स्थिर बना हुआ था, लेकिन बदलाव के संकेत गुरुवार को ही मिल गया था। शाम को हल्की ठंडी हवा ने बदलाव के संकेत दे दिए थे। मौसम विभाग ने भी दो दिन पहले बारिश की संभावना जताई थी। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे शहर में हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे कनकनी महसूस की गई।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें