Events in Patna Today: खगेंद्र ठाकुर की पुण्यतिथि पर आज उठाएं व्याख्यान का आनंद
Events in Patna Today आज पटना में कई आयोजन है। सबसे प्रमुख आयोजनों में आज तख्त श्रीहरिमंदिर साहिब से प्रभातफेरी निकलेगी। यह आयोजन गुरु गोविंद सिंह की जयंती के मौके पर हो रहा है। इसके अलावा शहर में आज प्रलेस का भी कार्यक्रम है।
पटना, जागरण संवाददाता। Events in Patna: राजधानी में मौसम एक बार फिर से तल्ख हो चुका है। ऐसे में सुबह बगैर काम के निकलना घातक हो सकता है। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को निकलने को लेकर डॉक्टरों ने कई तरह की सलाह दी है। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के काॅर्डियोलॉजी विभाग के वरीय प्राध्यापक डॉ नीरव कुमार ने बताया कि ठंड तल्ख हो चुकी है ऐसे में बचाव बहुत जरूरी है। ठंड में थोड़ी असावधानी जानलेवा हो सकती है। बच्चे और बुड्ढे को ज्यादा जरूरत होने पर ही बाहर निकलने चाहिए। घर में ही व्यायाम और योग करना चाहिए डॉक्टर के मार्गदर्शन में यदि बीपी और शुगर की दवा ले रहे हैं तो खाना चाहिए।
प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से व्याख्यान का आयोजन
आज प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक व समीक्षक खगेंद्र ठाकुर की पहली पुण्यतिथि बुधवार को बीएम दास रोड स्थित मैत्री शांति भवन में 'डॉ. खगेंद्र ठाकुर : व्यक्तित्व व कृतित्व' विषय पर व्याख्यान का आयोजन होगा। प्रगतिशील लेखक संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राजधानी के जानेमाने बुद्धिजीवी, साहित्यकार, कलमकार शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त शहर में कई आयोजन है। उनकी कई रचनाएं आज भी जीवंत हैं। उनकी देह धरे का दंड, वैचारिक संघर्ष और माक्र्सवाद विकल्प की प्रक्रिया ने काफी चर्चा कराई। ईश्वर से भेंटवार्ता से भी इनकी काफी ख्याति हुई। इनकी आलोचना की काफी प्रशंसा भी होती रही है।
तख्त श्री हरिमंदिर से छठे दिन निकलेगी प्रभातफेरी
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से निकली प्रभातफेरी अशोक राजपथ मार्ग से होते सोनार टोली गुरुद्वारा पहुंचेगी। सोनार टोली गुरुद्वारा में भजन कीर्तन के बाद लंगर छक प्रभातफेरी तख्त श्री हरिमंदिर लौटेगी।
आज शहर में होने वाले प्रमुख आयोजन
डॉ. खगेंद्र ठाकुर की पहली पुण्यतिथि, मैत्री शांति भवन, बीएम दास रोड में, दोपहर 2:00 बजे
किलकारी के बच्चों की उपलब्धियों पर प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद सैदपुर में, शाम 3:30 बजे