Move to Jagran APP

बिहार के संजीव झा की कहानी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा से 'जबरिया जोड़ी' बनाएंगी परिणीति चोपड़ा Patna News

बिहार के पकड़वा विवाह पर आधारित फिल्म जबरिया जोड़ी की कहानी बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले संजीव के झा ने लिखी है। फिल्म दो अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 03:32 PM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 09:40 AM (IST)
बिहार के संजीव झा की कहानी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा से 'जबरिया जोड़ी' बनाएंगी परिणीति चोपड़ा Patna News
बिहार के संजीव झा की कहानी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा से 'जबरिया जोड़ी' बनाएंगी परिणीति चोपड़ा Patna News

अक्षय पांडेय, पटना। बिहार में प्रचलित पकड़वा विवाह की कहानी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के माध्यम से सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी। फि़ल्म के साथ ही पांच साल बाद एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी देखने को मिलेगी। दो अगस्त को रिलीज होने वाली इस रोमांटिक-ड्रामा फि़ल्म की कहानी बिहार के पूर्वी चंपारण के रहने वाले संजीव के झा ने लिखी है।

loksabha election banner

 


 

 एकता कपूर और शोभा कपूर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत सिंह हैं। फि़ल्म के साथ संजीव बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। मल्टीस्टारर मूवी में पटना के संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, नीरज सूद जैसे मंझे हुए सितारे देखने को मिलेंगे। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातक संजीव ने बताया कि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा बाहुबली का किरदार निभाएंगे।

जो दहेज मांगने वाले दूल्हे को जबरदस्ती किडनैप कर उसकी शादी करवाता है। वहीं बबली यादव का किरदार निभा रहीं परिणीति फिल्म में जबरिया जोड़ी बनाकर सिद्धार्थ से शादी करती हैं। संजीव ने कहा कि मैंने बिहार में जो सच्चाई देखी और सुनी है उसी को आधार बनाकर एक रोचक कहानी लिखी है। जिसे फिल्म में हास्यपूर्ण मोड़ दिया है। 'जबरिया जोड़ी' हास्य-व्यंग्य के माध्यम से दहेज के खिलाफ एक संदेश है।

संजीव ने बताया कि फिल्म शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई है। लखनऊ में हमने पटना को उभारा है। फिल्म में पटना जंक्शन, कॉलेज और मार्केट के कुछ सीन लखनऊ में शूट हुए हैं। हाल ही में फिल्म का गीत खड़के गिलासी रिलीज किया गया है। हनी सिंह के रैप में साथ आए इस गाने को यू-ट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है। संजीव इसके पहले 'गुमराह' और 'प्यार तूने क्या किया' सीरियल की कहानी भी लिख चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.