Move to Jagran APP

आधी रात को भी बिजली कटे तो करें कॉल

24 घंटे खुला रहते हैं पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान (पेसू) के फ्यूज कॉल सेंटर

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 29 May 2019 06:24 AM (IST)
आधी रात को भी बिजली कटे तो करें कॉल
आधी रात को भी बिजली कटे तो करें कॉल

पटना। आधी रात को भी बिजली कटे तो बस एक कॉल कर दें। पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान (पेसू) के क्षेत्र में 50 से अधिक फ्यूज कॉल सेंटर 24 घंटे खुले रहते हैं। सभी फ्यूज कॉल सेंटरों में कामगार तैनात हैं।

loksabha election banner

भीषण गर्मी के बीच ज्यादा लोड पड़ने पर फ्यूज की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसी स्थिति में पूरे मोहल्ले की बजाय कुछ मकानों या फ्लैटों की ही बिजली गुल होती है। ट्रांसफॉर्मर से सिंगल फेज की सप्लाई होने पर एक से अधिक मकानों में बिजली गुल होती है। एलटी तार और डिस्ट्रीब्यूशन स्तर पर बिजली कटने की जानकारी इंजीनियरों को नहीं मिल पाती है। ऐसी स्थिति में फ्यूज कॉल सेंटर में आपको सूचना देनी पड़ेगी। अन्यथा आप रातभर बिना बिजली के रहने को मजबूर हो सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि फ्यूज कॉल सेंटर का नंबर लिखकर रखें। इससे आपको भागदौड़ की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एकीकृत नंबरों पर भी कर सकते हैं कॉल

राजधानी के फ्यूज कॉल सेंटर का टॉल फ्री नंबर 1912 और 18003456198 है। इसके साथ ही आप लैंडलाइन नंबर 2280014 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। लैंडलाइन नंबर पर मोबाइल से कॉल करते वक्त आपको एसटीडी कोड (0612) भी मिलाना पड़ेगा। पेसू महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि उपभोक्ता बिजली कटते ही हेल्पलाइन या फ्यूज कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज कराएं। रात में लोड बढ़ते ही तकनीकी खराबी के कारण बिजली कटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

-----------

आपके इलाके का फ्यूज कॉल नंबर

- नूतन राजधानी आपूर्ति प्रमंडल : 0612-2215346, 7033190106, 7033190108, 7033190110, 7763814441।

- डाकबंगला आपूर्ति प्रमंडल : 7033190118, 7033190120, 7033190122।

- गर्दनीबाग आपूर्ति प्रमंडल : 7033190136, 7033190138, 9264456084, 7033190140।

- पाटलिपुत्र आपूर्ति प्रमंडल : 7033190112, 7763814736, 7033190114, 7033190116।

- दानापुर आपूर्ति प्रमंडल : 7033190124, 7033190134, 7033190132।

- खगौल आपूर्ति प्रमंडल : 7033190127, 7033190128, 7632996771, 7033191347, 7033190130।

- बांकीपुर आपूर्ति प्रमंडल : 7033190142, 7033190144, 7033190146।

- राजेंद्रनगर आपूर्ति प्रमंडल : 7033190181, 7033190183, 7033190194, 7033190196।

- गुलजारबाग आपूर्ति प्रमंडल : 7033190180, 7033190177, 7033190175।

- कंकड़बाग आपूर्ति प्रमंडल : 7033190162, 7033190158, 7033190148, 7033190154, 7033190156, 7033190152।

- कंकड़बाग टू आपूर्ति प्रमंडल : 7763814568, 7763814497, 7763813900, 7033190150।

- पटना सिटी आपूर्ति प्रमंडल : 7033190164, 7033190166, 7033190171, 7033190173, 7033190170, 7033190169।

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.