Move to Jagran APP

अब झारखंड में भी किस्‍मत आजमाएंगे मांझी, AJSU से गठबंधन पर कही बड़ी बात

बिहार में उपचुनाव में मात खाने के बाद अब बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी झारखंड में किस्‍मत आजमाएंगे। उन्‍होंने आजसू के साथ चुनाव लड़ने की बात कही है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sat, 26 Oct 2019 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 27 Oct 2019 10:36 PM (IST)
अब झारखंड में भी किस्‍मत आजमाएंगे मांझी, AJSU से गठबंधन पर कही बड़ी बात
अब झारखंड में भी किस्‍मत आजमाएंगे मांझी, AJSU से गठबंधन पर कही बड़ी बात

बिहारशरीफ, जेएनएन। बिहार विधानसभा उपचुनाव (Bihar Assembly By Election) में मात खाने के बाद बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi) अब झारखंड में किस्‍मत आजमाएंगे। उन्‍होंने आजसू (AJSU) के साथ चुनाव लड़ने की बात कही है। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) में हिंदुस्‍तानी अावाम मोर्चा और ऑल इंडिया झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन साथ-साथ चुनाव लड़ेंगे। ये बातें मांझी ने शनिवार को बिहारशरीफ में मीडिया से कहीं।  

loksabha election banner

पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी आजसू के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बिहारशरीफ के मल्लाहबिगहा गांव में शनिवार को एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कही। आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो के साथ उनका व्यक्तिगत संबंध है। इसके कारण गठबंधन को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि हम और आजसू के बीच अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। इतना ही नहीं, सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों के बीच कोई टकराव भी नहीं है। उन्‍होंने इस बात से इनकार किया कि बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए के घटक के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी।  

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा जनता दल यू पहले ही कर चुकी है और इसे लेकर जदयू का चुनावी प्रचार अभियान जोरों पर है। बिहार के जदयू नेता झारखंड में लगातार संपर्क अभियान चला रहे हैं। इतना ही नहीं, लोजपा के जमुई सांसद चिराग पासवान ने भी पार्टी के झारखंड में चुनाव लड़ने की मंशा पहले ही जारी कर दी है। लेकिन वे जदयू की तरह नहीं, बल्कि एनडीए गठबंधन की तरह लड़ना चाहते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.