रंगदारी मांगने का आरोपित उज्ज्वल गिरोह का सदस्य पालीगंज से गिरफ्तार
पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को कुख्यात उज्ज्वल गिरोह के सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि उसका एक सदस्य भागने में कामयाब रहा है।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 03:31 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 03:31 PM (IST)
पटना, जेएनएन। शहर में रोजाना बढ़ते क्राइम के बीच पुलिस को कामयाबी मिली है। शुक्रवार को रंगदारी न देने पर फुलवारीशरीफ की एक दुकान पर फायरिंग करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित कुख्यात उज्ज्वल गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। उस पर टिंबर दुकान पर फायरिंग करने का आरोप है।
मिली जानकारी के अनुसार अपराधी को पकड़ने में बिहटा पुलिस को कामयाबी मिली है। आरोपित आशुतोष कुमार को कन्हौली बाजार से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से पांच जिंदा कारतूस, एक पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। आशुतोष नौबतपुर का रहने वाला है। शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की थी। इस दौरान मौका पाकर आरोपित का एक साथी फरार हो गया है। आशुतोष कुमार उज्ज्वल गिरोह का सरगना बताया जाता है। उसपर टिंबर दुकान से रंगदारी मांगने का आरोप है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें