अब योजनाओं की निगहबानी करेंगे नोडल पदाधिकारी, डीएम की भी रहेगी नजर Patna News
जिलाधिकारी कुमार रवि ने हरेक प्रखंड और अंचल में चल रहे विकास कार्यो की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारियों की तैनाती कर दी है।
By Edited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 09:08 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jul 2019 10:49 AM (IST)
पटना, जेएनएन। अब प्रखंडों व अंचल स्तर पर संचालित सरकारी योजनाओं की निगरानी होगी और नियमित तौर पर इसकी प्रगति परखी जाएगी। ऐसा इसलिए कि जिलाधिकारी कुमार रवि ने हरेक प्रखंड और अंचल में चल रहे विकास कार्यो की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारियों की तैनाती कर दी है। ये पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह बुधवार या गुरुवार को भ्रमण कर योजनाओं की हकीकत परखेगे।
कार्यालय के कर्मियों व पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजनाओं के कार्यान्वयन की जाच करेंगे। जिलाधिकारी ने सभी नोडल पदाधिकारियों को आवंटित प्रखंड व अंचलों का नियमित रूप से भ्रमण करने का निर्देश दिया है। इसके साथ संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं का अनुश्रवण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
नोडल पदाधिकारियों में पटना सदर अंचल के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज पटेल, फुलवारीशरीफ के विशेष कार्यक्रम अपर समाहर्ता अरुण कुमार झा, संपतचक प्रखंड के भूमि सुधार उप समाहर्ता शशि शेखर, फतुहा के अपर समाहर्ता राजीव कुमार श्रीवास्तव, दनियावा के भूमि सुधार उप समाहर्ता अखिलेश कुमार, पटना सिटी व खुसरूपुर के वरीय उप समाहर्ता इजतबा हुसैन बनाए गए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें